एक और शाहजहां, पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए बनवाया 7 करोड़ का मंदिर

एक और शाहजहां, पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए बनवाया 7 करोड़ का मंदिर

Built a temple worth 7 crores for wife’s wish : मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज़ की याद में ताजमहल बनवाकर दुनियाभर में मोहब्बत की एक अनूठी मिसाल पेश की है। अपनी पत्नी की इच्छा या उसकी स्मृति के लिए हद से गुजर जाने के उदाहरण यदा-कदा ही मिलते हैं। और ऐसा ही एक उदाहरण सामने आया है ओडिशा से, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए 7 करोड़ रूपये खर्च करके मंदिर बनावाया है।

जाजपुर जिले के चिकना गांव में रहने वाले खेत्रावासी लेनका नाम के व्यक्ति एक उद्योगपति हैं। उड़ीसा टीवी के हवाले से मिली खबर के मुताबिक वो अपनी पत्नी बैजयंती और परिवार के साथ हैदराबाद में रहते हैं। उनकी पत्नी संतोषी माता की अनन्य भक्त हैं और वो हमेशा से अपने गांव में उनका एक मंदिर बनवाना चाहती थीं। पति ने उन्हें वचन दिया था कि वो इस इच्छा को जरूर पूरा करेंगे और इसी के चलते उन्होने 2008 में इस मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया। अब करीब चौदह साल बाद ये मंदिर बनकर तैयार है।

मंदिर की वास्तुकला दक्षिण भारतीय शैली में है और यहां मुख्य रूप से देवी संतोषी की प्रतिमा स्थापित है। इसी के साथ गणेश, शिव, हनुमान और नवग्रह देवी देवताओं की प्रतिमाएं भी हैं। अपना इच्छा पूरी होने के बाद बैजयंती बेहद प्रसन्न है। उनका कहना है कि ये सपना भले उनका था लेकिन इस मंदिर के बनने से गांव और आसपास के अनेक श्रद्धालु खुशी से सराबोर हैं। इस बेहद सुंदर और विशाल मंदिर में अब लोग दूर दूर से दर्शन और पूजा करने आएंगे और ईश्वर का आशीष प्राप्त करेंगे। अपने गांव में एक सुंदर मंदिर बनाने का स्वप्न साकार होने से खुश बैजयंती ने कहा है कि ये मंदिर सभी श्रद्धालुओं को समर्पित है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews