नये साल 2023 में अपनों के साथ घूमिये बैंगलोर, मैसूर और ऊटी, IRCTC का ये टूर प्लान है बेस्ट ऑप्शन

नये साल 2023 में अपनों के साथ घूमिये बैंगलोर, मैसूर और ऊटी, IRCTC का ये टूर प्लान है बेस्ट ऑप्शन

IRCTC News : नया साल 2023 कल 01 जनवरी से शुरू हो जायेगा, लोग नए साल में अपनों के साथ घूमने की प्लानिंग करते हैं, यदि आप भी ऐसी ही कुछ प्लानिंग कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज आपकी बहुत मदद कर सकता है, IRCTC साल के पहले महीने जनवरी में शानदार टूर प्लान बनाया है।

आईआरसीटीसी समय समय पर नए टूर प्लान अनाउंस करता रहता है ये कभी ट्रेन से होते हैं कभी हवाई जहाज से, देश के अलग अलग राज्यों में रहने वाले पर्यटकों के लिए ये सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इस बार आईआरसीटीसी का टूर  अहमदाबाद से शुरू होगा औए ये एक हवाई टूर होगा।

IRCTC द्वारा जारी किये गए शेड्यूल के अनुसार 6 रात 7 दिन का टूर 21 जनवरी 2023 को अहमदाबाद हवाई अड्डे से शुरू होगा, इस टूर में पर्यटकों को बैंगलोर, मैसूर और ऊटी तीन शानदार और खूबसूरत डेस्टिनेशन देखने को मिलेंगे, टूर का नाम IRCTC Blissful Bangalore, Mysore & Ooty Tour Package रखा गया है।

इस टूर का किराया  36,250/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है लेकिन सदस्य संख्या के हिसाब से किराये के और भी ऑप्शन हैं जिन्हें चुना जा सकता है, यात्रियों को कम्फर्ट क्लास में यात्रा कराई जाएगी। तो यदि आप इस टूर में शामिल होना चाहते हैं और अपना नया साल बढ़िया शुरू करना चाहते हैं तो IRCTC के अधिकारिक वेबसाईट अथवा ट्विटर एकाउंट पर जाकर डिटेल देखें और अपनी टिकट जल्दी से बुक करा लीजिये।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews