कम्यूनिज्म और लेनिनिज्म की मौजूदगी में वायरल कपल socialism और Mamatha Banerjee ने रचाई शादी

socialism

तमिलनाडु, डेस्क रिपोर्ट। वायरल कपल Socialism और Mamatha Banerjee ने रविवार को कम्यूनिज्म (communism) और लेनिनिज्म (leninism) कि मौजूदगी में सात फेरे लिए और हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। करीब हफ्ता भर पहले इस कपल की बात सोशल मीडिया (social media) पर आई थी। तभी से सब इसे ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के नाम से ही संबोधित कर रहे थे। देखते ही देखते ये कपल सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। आखिरकार रविवार को तमिलनाडु (tamilnadu) के सालेम जिले में दोनों ने शादी रचा ली। शादी के दौरान सोशलिज्म के दोनों भाई कम्यूनिज्म और लेनिनिज्म भी मौजूद रहे। इसके अलावा कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के अध्य्क्ष आर. मुथारसन भी इस शादी (marriage) में पहुंचे।

यह भी पढ़ें… Gold Silver Rate : सोना हुआ सस्ता, चांदी हुई तेज, जाने आज का भाव

सोशलिज्म, कम्यूनिज्म और लेनिनिज्म तीनों ही सीपीआई के जिला सचिव ए.मोहन के पुत्र हैं। उन्होंने बताया कि तीनों ही बच्चे सोवियत संघ के विघटन के वक्त पैदा हुए थे लेकिन इसी बीच उन्होंने अपने बच्चों को ये नाम दिये ताकि ये जताया जा सके कि साम्यवाद यानी कि कम्यूनिज्म का कोई अंत नहीं है जब तक इंसान है। तीनों भाइयों में सोशलिज्म सबसे छोटे हैं और कम्यूनिज्म सबसे बड़े।

यह भी पढ़ें… राशन दुकान संचालक और पड़ोसी के बीच चले लात घूंसे, वीडियो वायरल

सोशलिज्म और ममता बैनर्जी की शादी के कार्ड पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसमें एक तरफ सोशलिज्म की फ़ोटो थी और दूसरी तरफ ममता की बीच में हथौड़े और हंसिया के प्रतीक छपे हुए थे। दुल्हन का नाम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ऊपर पड़ा है, संयोग से ममता बनर्जी वहीं हैं जिनकी वजह से कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया का राज्य में पतन हुआ। सभी इस तथ्य को भी इन दोनों की शादी से जोड़ रहे हैं और व्यंग्य का परफेक्ट उदाहरण बता रहे हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews