यहां 1 जुलाई तक बढ़ाया गया Lockdown, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

Lockdown

कोलकता, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल (West Bengal Lockdown) में 1 जुलाई 2021 तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है, हालांकि अर्थव्यवस्था और विकास को देखते हुए लॉकडाउन (Lockdown 2021) के तहत लगाये गये प्रतिबंधों में छूट भी दिए गई है। आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए कुछ प्रतिबंधों के साथ ऑफिस, शॉपिंग मॉल, बार आदि को खोलने की अनुमति दे दी गई है।

यह भी पढ़े… Cabinet Meeting: यहां विस्तार से पढ़िए शिवराज कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले

दरअसल, बंगाल में रविवार को 3,984 नए केस सामने आए है, जिसके बाद कुल केसों की 14,61,257 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 84 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 16,896 हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई है। उत्तर 24 परगना जिले सबसे अधिक 597, कोलकाता में 426 केस सामने आए है, वही उत्तर 24 परगना जिले में ही सबसे अधिक 20, कोलकाता में 15 और हावड़ा में 9 की मौत हुई है।इसके चलते (Lockdown) बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

यहां पढ़े क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद

  •  बार के साथ वाले रेस्टोरेंट्स को दोपहर 12 बजे से लेकर रात 8 बजे तक 50 फीसदी सिटिंग क्षमता के साथ खोलने की इजाज़त।
  • रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी।
  • 16 जून से सभी सरकारी दफ्तर 25 फीसदी स्टाफ के साथ काम करेंगे, जबकि प्राइवेट और कॉरपोरेट दफ्तर सुबह 10 बजे से शाम के 4 बजे तक 25 फीसदी स्टाफ क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे।
  • दुकानें जो कि किसी शॉपिंग मॉल या कॉम्पेलक्स में हैं, उन्हें 50 फीसदी वर्क फोर्स के साथ सुबह 11 बजे से शाम के 6 बजे तक खोलने की इजाज़त ।
  • राज्य में खेलों से जुड़ी एक्टिविटीज़ को भी शुरू करने की मंज़ूरी।
  • अगले आदेश तक सभी शैक्षणिक संस्थान और जलमार्ग फिलहाल बंद ही रहेंगे।
  • इमरजेंसी स्थिति को छोड़कर निजी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक जारी रहेगी।
  •  16 जून से भक्तों के लिए प्रसिद्ध तारापीठ मंदिर भी खुल जाएगा। हालांकि मंदिर में शारीरिक दूरी के नियमों का पूरा पालन करना होगा।
  • यात्रा के लिए ई पास (E-Pass) की आवश्यकता होगी।
  • मॉर्निंग वॉक के लिए पार्क सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक खुल सकते हैं, हालांकि, केवल उन्हीं लोगों को पार्कों के अंदर प्रवेश की परमीशन दी जाएगी जिन्होंने COVID-19 का टीका लिया है।
  • सभी बाजार सुबह 7:00 से 11:00 के बीच खुले रहेंगे, अन्य खुदरा दुकानें 11:00-6:00 बजे के बीच खुली रहेंगी।
  • जिम, ब्यूटी पार्लर, सैलून और सिनेमा हॉल बंद रहेंगे.
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews