Independence Day 2020 :COVID-19 Vaccine को लेकर PM मोदी का बड़ा ऐलान

Independence Day 2020 :COVID-19 Vaccine को लेकर PM मोदी का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट

74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर सातवीं बार तिरंगा फहराया।इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा ऐलान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वक्त देश में तीन वैक्सीन पर ट्रायल चल रहा है, जैसे ही वैज्ञानिकों की ओर से इसे मंजूरी दी जाती है, तब बड़े पैमाने पर इसे लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि कोरोना की वैक्सीन कब तैयार होगी, यह बड़ा सवाल है। देश के हमारे वैज्ञानिक ऋषि-मुनियों की तरह जी-जान से जुटे हुए हैं। वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं। भारत में एक-दो नहीं बल्कि तीन-तीन वैक्सींस टेस्टिंग के अलग-अलग चरण में हैं। जब वैज्ञानिकों से हरी झंडी मिलेगी तो बड़े पैमाने पर उत्पादन होगा। इसकी पूरी तैयारियां हैं। हर भारतीय तक वैक्सीन कम से कम समय में कैसे पहुंचे, इसका खाका भी तैयार है।

पीएम मोदी जब कोरोना शुरू हुआ था तब हमारे देश में कोरोना टेस्टिंग के लिए सिर्फ एक लैब थी, आज देश में 1,400 से ज्यादा लैब्स हैं, आज से देश में एक और बहुत बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। आपके हर टेस्ट, हर बीमारी, आपको किस डॉक्टर ने कौन सी दवा दी, कब दी, आपकी रिपोर्ट्स क्या थीं, ये सारी जानकारी एक हेल्थ आईडी में समाहित होगी। ये नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत शुरू किया गया है, जो भारत के हेल्थ सेक्टर में नई क्रांति लेकर आएगा।

एक रिकॉर्ड और मोदी के नाम

15 अगस्त को पीएम मोदी ने एक और रिकॉर्ड बनाया है। यहां तक की मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पीछे छोड़ दिया। अटलजी पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने 6 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया था। लाल किले पर सबसे ज्यादा बार तिरंगा फहराने वाले प्रधानमंत्रियों की लिस्ट में मोदी चौथे नंबर पर आ गए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews