यात्री कृपया ध्यान दीजिए! शनिवार रविवार से चलेगी कई स्पेशल ट्रेनें, ऐसा रहेगा पूरा रूट-शेड्यूल

रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस साप्ताहिक (गुरुवार) स्पेशल, जो दिनांक 25.09.2025 तक अधिसूचित है, अब 2 अक्टूबर से 25 दिसंबर तक और चलेगी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा साप्ताहिक (शुक्रवार) स्पेशल, जो दिनांक 26.09.2025 तक अधिसूचित है, अब 3 अक्टूबर से 3 दिसंबर तक और चलेगी।
indian railways

Indian Railway Special Train : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे पितृपक्ष को देखते हुए यूपी , बिहार और मध्य प्रदेश के रास्ते 6-7 सितंबर से कई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम- मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन का जनवरी 2026 तक विस्तार कर दिया गया है।गाड़ी संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन अब 31 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रस्थान कर बृहस्पतिवार दोपहर 14:30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।वापसी में 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक ट्रेन एक जनवरी तक काठगोदाम से 17:30 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को 20:55 बजे मुुंबई सेंट्रल पर पहुंचेगी।आईए जानते है सभी ट्रेनों का रूट शेड्यूल और डिटेल्स…

शनिवार रविवार से चलेगी ये स्पेशल ट्रेन

  • गाड़ी नंबर 09817 सोगरिया(कोटा) गया एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को 6 से 20 सितम्बर 2025 तक रात 11:10 बजे कोटा से चलकर अगले दिन देर रात 10:50 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 09818 गया सोगरिया एक्सप्रेस 7 सितंबर से 21 सितंबर के बीच हर रविवार रात 12:10 बजे गया से रवाना होकर सोमवार रात 10:25 पर सोगरिया पहुंचेगी।यह गुना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम समेत कई स्टेशनों पर रूकेगी।
  • गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दिनांक 07, 12 , 17 सितम्बर 2025 को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 13:20 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन प्रातः 09:30 गया पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 01662 गया–रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दिनांक 10 , 15 व 20 सितम्बर 2025 को गया स्टेशन से अपराह्न 14:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन पूर्वान्ह 10:45 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। यह ट्रेन भोपाल, विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, प्रयागराज, मिर्जापुर समेत कई स्टेशनों पर ठहरेगी।
  • गाड़ी संख्या (06055/06056) पोत्तनूर-बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल (वाया-रांची) 06 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को पोत्तनूर से एवं बरौनी से 09 सितंबर से 02 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
  • कोलकाता-लालकुआं विशेष ट्रेन (05059) 6 सितंबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से चलेगी। हालांकि 25 सितंबर को 05060 ट्रेन लालकुआं से नहीं चलेगी और 27 सितंबर को वापसी में ये ट्रेन 05059 कोलकाता से नहीं चलेगी।हर शनिवार को सुबह 5:00 बजे कोलकाता से चलेगी और गोरखपुर, बस्ती, सीतापुर, लखीमपुर और पीलीभीत होते हुए अगले दिन दोपहर 3:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

निरस्त रहेगी ये ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 59318 उज्जैन- नागदा पैसेंजर, 59346 नागदा-उज्जैन पैसेंजर व 59345 रतलाम-नागदा पैसेंजर 6 सितंबर 2025 को निरस्त रहेगी।
  • शनिवार को नागदा स्टेशन से चलने वाली ट्रेन संख्या 19341 नागदा- बीना एक्सप्रेस, उज्जैन से चलेगी तथा नागदा से उज्जैन के मध्य निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 14611 गाजीपुर सिटी-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा एक्सप्रेस 5 से 26 सितंबर, 12331 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस -सहारनपुर 5 से 16 सितंबर, 12588 अमरनाथ एक्सप्रेस जम्मूतवी से अंबाला 6 से 27 सितंबर, 12587 अमरनाथ एक्सप्रेस -अंबाला कैँट 8 से 29 सितंबर और 22317 सियालदह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस लुधियाना 8 से 29 सितंबर तक रद्द रहेगी।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews