
होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के रास्ते कई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसके अलावा ट्रैक और इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड करने के लिए कई ट्रेनों को 27 फरवरी से 3 मार्च 2026 के बीच कैंसिल किया गया है। वहीं गाड़ी संख्या 04651/04652 जयनगर-अमृतसर-जयनगर हमसफर क्लोन एक्सप्रेस की अवधि बढ़ा दी गई है। अब यह ट्रेन 1 से 31 मार्च 2026 तक नियमित चलाई जाएगी।
मार्च में चलेगी ये होली स्पेशल ट्रेन
- हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा स्पेशल : गाड़ी संख्या 03045 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 1 एवं 2 मार्च 2026 रविवार एवं सोमवार को हावड़ा से 23.05 बजे खुलकर अगले दिन सोमवार को 16.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में 03046 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल दिनांक 02 एवं 03 मार्च, 2026 सोमवार एवं मंगलवार को रक्सौल से 17.45 बजे खुलकर अगले दिन 10.50 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
- कोलकाता-मधुबनी-कोलकाता स्पेशल: गाड़ी संख्या 03187 कोलकाता-मधुबनी स्पेशल दिनांक 03 मार्च, 2026 मंगलवार को कोलकाता से 23.50 बजे खुलकर अगले दिन बुधवार को 14.30 बजे मधुबनी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 03188 मधुबनी-कोलकाता स्पेशल दिनांक 04 मार्च, 2026 बुधवार को मधुबनी से 15.30 बजे खुलकर अगले दिन 06.25 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
- अयोध्या-रामबाग-अयोध्या स्पेशल ट्रेन: गाड़ी संख्या 05140 रामबाग से 2 से 10 मार्च के बीच शाम 6:05 बजे चलकर बनारस, वाराणसी सिटी, सारनाथ, गोरखपुर होते हुए ट्रेन सुबह 5:35 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05139 अयोध्या कैंट से सुबह 8:35 बजे चलकर गोरखपुर, बनारस से होते हुए शाम 7:30 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी।
- रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल: गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल 10 से 31 मार्च, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से 19.15 बजे खुलकर तीसरे दिन 05.50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05558 लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल 12 से 2 अप्रैल, 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को लोकमान्य तिलक से 07.55 बजे खुलकर अगले दिन 16.50 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
- सहरसा-लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल: गाड़ी संख्या 05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल 6 से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को सहरसा से 17.45 बजे खुलकर तीसरे दिन 05.30 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05586 लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल 8 से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को लोकमान्य तिलक से 16.35 बजे खुलकर अगले दिन 9.00 बजे सहरसा पहुंचेगी।
- श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल: गाड़ी संख्या 04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल 1 से 3 मार्च तक प्रत्येक रविवार को श्रीगंगानगर से 13.25 बजे खुलकर अगले दिन 23.30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल 3 से 31 मार्च, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को समस्तीपुर से 02.10 बजे खुलकर अगले दिन 12.20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।
- जोधपुर-मऊ-जोधपुर स्पेशल ट्रेन: गाड़ी संख्या 04823 प्रत्येक रविवार को 1 से 29 मार्च तक जोधपुर शाम 5 बजे से प्रस्थान कर जयपुर, भरतपुर, मथुरा, हाथरस से होते हुए दूसरे दिन मऊ 11:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04824 प्रत्येक मंगलवार को 3 से 31 मार्च मऊ जंक्शन से सुबह 4 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 8:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
27 फरवरी से 3 मार्च के बीच ये ट्रेनें निरस्त
- गाड़ी संख्या 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) – कोलकाता एक्सप्रेस 27 फरवरी तक के लिए रद्द।
- गाड़ी संख्या 12327/28 हावड़ा – देहरादून – हावड़ा (उपासना एक्सप्रेस) 27 और 28 फरवरी तक के लिए रद्द।
- गाड़ी संख्या 14617/18 अमृतसर – पूर्णिया कोर्ट – अमृतसर (जनसेवा एक्सप्रेस) 28 फरवरी और 02 मार्च तक के लिए रद्द।
- गाड़ी संख्या 15903/04 डिब्रूगढ़ – चंडीगढ़ – डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 27 फरवरी और 01 मार्च तक के लिए रद्द।
- गाड़ी संख्या 22197 कोलकाता – वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्सप्रेस 01 मार्च तक के लिए रद्द।
- गाड़ी संख्या 22857/58 संतरागाछी – आनंद विहार – संतरागाछी एक्सप्रेस 02-03 मार्च तक के लिए रद्द कर दी गई है।
मार्च तक इन ट्रेनों की अवधि बढ़ी
उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेवाड़ी-रींगस और जयपुर-भिवानी रूट पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है। गाड़ी संख्या 09633/09634, रेवाडी-रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा रेवाडी से 1,7,8, 14, 15, 21, 22, 28, 29, 30 मार्च एवं रींगस से 2, 8, 9, 15, 16, 22, 23, 29, 30, 31 मार्च को विस्तार किया है। गाड़ी संख्या 09637/09638, रेवाडी-रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा रेवाड़ी से 1, 7, 8, 14, 15, 21, 22, 28, 29, 31 मार्च को एवं रींगस से 1, 7, 8, 14, 15, 21, 22, 28, 29, 31 मार्च तक विस्तार किया है।
नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

