Hindi News

यात्री कृपया ध्यान दें! जुलाई में चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें, एक दर्जन का विस्तार, इन शहरों को लाभ, देखें रूट-शेड्यूल, भारत गौरव पर अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
गोरखपुर जंक्शन लखनऊ एक्सप्रेस, ऐशबाग गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस,गोमतीनगर गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस और लखनऊ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 1 से 4 जुलाई तक रद्द रहेगी।
यात्री कृपया ध्यान दें! जुलाई में चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें, एक दर्जन का विस्तार, इन शहरों को लाभ, देखें रूट-शेड्यूल, भारत गौरव पर अपडेट

Indian Railway Special Train :रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने जुलाई के पहले हफ्ते में एक दर्जन स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जो यूपी, बिहार,पश्चिम बंगाल और एमपी के रास्ते अलग अलग तारीखों को चलाई जाएगी। भागलपुर से गुजरने वाली ट्रेन संख्या 13409 मालदा टाउन-किऊल एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 13410 किऊल-मालदा टाउन एक्सप्रेस 02 जुलाई को रद्द रहेगी।

आईआरसीटीसी भारत गौरव ट्रेन अगस्त में चलेगी और तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम, मल्लिकार्जुन और रामेश्वरम ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करायेगी। यह पैकेज 12 रात और 13 दिन का होगा। ट्रेन 14 अगस्त को सहरसा से खुलने के बाद निर्मली, झंझारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, आसनसोल पुरुलिया होते हुए रवाना होगी।

जुलाई में चलेगी ये स्पेशल चलेगी

  • गाड़ी संख्या 04154 कोलकाता कानपुर सेंट्रल स्पेशल 4 जुलाई से 15 अगस्त तक हर मंगलवार और शुक्रवार को कोलकाता से सुबह 10:45 बजे चलकर आसनसोल, धनबाद, गोमो, गया, सासाराम, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए दूसरे दिन सुबह 04:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 04153 कानपुर सेंट्रल कोलकाता कानपुर सेंट्रल स्पेशल कानपुर से 3 जुलाई से 14 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को दोपहर 13 बजे से चलकर फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर होते हुए 19:40 बजे पीडीडीयू जंक्शन होते हुए दूसरे दिन सुबह 07:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 03511 आसनसोल-पटना स्पेशल 11 जुलाई से नौ अगस्त तक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को चलेगी। आसनसोल से शाम 5:00 बजे रवाना होगी। शाम 6:32 पर जसीडीह व देर रात 1:30 पर पटना पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 03512 पटना-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 12 जुलाई से 10 अगस्त तक मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार व रविवार को चलेगी। पटना से देर रात 2:50 पर प्रस्थान कर सुबह 7:23 पर जसीडीह व दिन 10:30 पर आसनसोल पहुंचेगी। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) सात ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराने के लिए 30 जून से 11 जुलाई के बीच भारत गौरव विशेष ट्रेन चलाएगा।

इन ट्रेनों की अवधि में हुआ विस्तार

  • गाडी संख्या-09625/09626, अजमेर-दौंड-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल अब अजमेर से03 जुलाई से 25 सितंबर तक (13 ट्रिप) एवं दौंड से 04 अप्रैल से 26 सितंबर तक (13 ट्रिप) चलेगी।
  • गाडी संख्या-09627/09628, अजमेर-सोलापुर-अजमेर स्पेशल साप्ताहिक अजमेर से 02 जुलाई से 24 सितंबर तक (13 ट्रिप) एवं सोलापुर से 03 जुलाई से 25 सितंबर तक (13 ट्रिप) तक।
  • गाडी संख्या-04713/04714, भगत की कोठी-दानापुर-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल भगत की कोठी से 02 जलाई से 24 सितंबर तक (13 ट्रिप) एवं दानापुर से 03 जुलाई से 25 सितंबर तक (13 ट्रिप) तक।
  • गाडी संख्या-09619/09620, मदार-रांची-मदार साप्ताहिक स्पेशल 06 जुलाई व 13 जुलाई को (02 ट्रिप) एवं रांची से दिनांक 07 जुलाई व 14 जुलाई को (02 ट्रिप) तक।
  • गाडी संख्या-09617/09618, दौराई-सुल्तानपुर-दौराई साप्ताहिक स्पेशल दौराई से 04 जुलाई से 26 सितंबर तक (13 ट्रिप) एवं सुल्तानपुर से दिनांक 06 जुलाई से 28 सितंबर तक (13 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
  • गाड़ी संख्या 06211 मैसूर-दरभंगा स्पेशल मैसूर से 1 जुलाई से 26 अगस्त तक हर मंगलवार और गाड़ी संख्या 06212 दरभंगा-मैसूर स्पेशल दरभंगा से 5 जुलाई से 30 अगस्त तक हर शनिवार को चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 06563 यशवंतपुर-गया स्पेशल यशवंतपुर से 5 जुलाई से 26 जुलाई तक हर शनिवार और यशवंतपुर स्पेशल (गाड़ी संख्या 06564) गया से 7 जुलाई से 28 जुलाई तक हर सोमवार को चलेगी।

जुलाई में रद्द रहेगी ये ट्रेनें

  • गोरखपुर जंक्शन–लखनऊ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15031/32) 1 से 4 जुलाई तक रद्द
  • ऐशबाग–गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15070) 1 से 4 जुलाई तक रद्द
  • गोमतीनगर–गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15081/82) 1 से 4 जुलाई तक रद्द
  • लखनऊ–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15033/34) 1 से 4 जुलाई तक रद्द
  • गोरखपुर जंक्शन–ऐशबाग एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15069) 2 से 5 जुलाई तक रद्द
  • आनंद विहार–बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14010) 2 जुलाई तक रद्द
  • बापूधाम मोतिहारी–आनंद विहार एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14009) 3 जुलाई तक रद्द
  • लखनऊ–चंडीगढ़ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 4209) 9 जुलाई तक रद्द
  • चंडीगढ़–लखनऊ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 4210) 10 जुलाई तक रद्द
  • बठिंडा–वाराणसी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 4520) 9 जुलाई तक रद्द
  • वाराणसी–बठिंडा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 4519) 10 जुलाई तक रद्द
  • आनंद विहार टर्मिनल–अयोध्या कैंट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 4213) 9 जुलाई तक रद्द
  • अयोध्या कैंट–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 4214) 10 जुलाई तक रद्द
  • आनंद विहार टर्मिनल–राजगीर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 4070) 11 जुलाई तक रद्द
  • राजगीर–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 4069) 11 जुलाई तक रद्द

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews