यात्री कृपया ध्यान दीजिए! 27 जनवरी से 5 फरवरी के बीच रद्द रहेगी ये ट्रेनें, रूट में भी बदलाव, यहां देखें शेड्यूल

Indian Railway: दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में चल रहे विकास कार्य के चलते गाड़ी संख्या 58659 हटिया–राउरकेला पैसेंजरको 1 से 4 फरवरी और गाड़ी संख्या 58660 राउरकेला–हटिया पैसेंजर को 2 से 5 फरवरी 2026 तक रद्द किया गया है।
indian railway

रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है। भारतीय रेलवे ने बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के रास्ते से आने-जाने वाली कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है, वहीं कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत आने वाले आद्रा और चक्रधरपुर रेल मंडलों में पटरियों और पुलों के रखरखाव के कार्य के चलते 28 जनवरी से 4 फरवरी 2026 के बीच कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

इसमें आद्रा–मिदनापुर–आद्रा मेमू (68090/68089) 30 जनवरी और 1 फरवरी, झाड़ग्राम–धनबाद एक्सप्रेस (18019/18020) 28 जनवरी और आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू (68046/68045) 27 और 29 जनवरी को निरस्त रहेगी।

ये ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी

  • ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल में आरंगमहानदी स्टेशन और टीटलागढ़-लखोली खंड में यार्ड रीमॉडलिंग के कार्य के चलते 4 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसमें रायपुर-विशाखापत्तनम पैसेंजर (58527), विशाखापत्तनम-रायपुर पैसेंजर (58528) और रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर (58207) को 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक रद्द कर दिया गया है। जूनागढ़ रोड-रायपुर पैसेंजर (58208) को 1 से 5 फरवरी 2026 तक निरस्त रहेगी।
  • पूर्व मध्य रेल पर बरौनी और बछवारा के मध्य ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग के कमीशनिंग के कार्य के चलते 26 से 29 जनवरी 2026 तक बरौनी–समस्तीपुर–बरौनी डीएमयू (75239/75240) निरस्त रहेगी।

इन ट्रेनों के रूट में बदलाव

  • 27 जनवरी 2026 को न्यू तिनसुकिया से खुलने वाली 15933 न्यू तिनसुकिया–अमृतसर एक्सप्रेस को खगड़िया–समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर–हाजीपुर के रास्ते संचालित किया जाएगा।
  • 29 जनवरी 2026 तक 63307 कटिहार–समस्तीपुर पैसेंजर और 63308 समस्तीपुर–कटिहार पैसेंजर को खगड़िया–नरहन–समस्तीपुर तथा समस्तीपुर–नरहन–खगड़िया मार्ग से चलाया जाएगा।
  • 27, 29, 30 जनवरी और 1 फरवरी को झाड़ग्राम–धनबाद एक्सप्रेस बोकारो स्टील सिटी और वर्धमान–हटिया मेमू एक्सप्रेस (13503/13504) 27 जनवरी से 1 फरवरी तक गोमो स्टेशन तक ही संचालित होगी।
  • टाटा–हटिया एक्सप्रेस (18601) 27, 28 और 31 जनवरी को अपने सामान्य मार्ग चांडिल–पुरुलिया–कोटशिला के स्थान पर चांडिल–गुलीडीह–मुरी होकर चलेगी।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews