होली पर रेलवे का तोहफा, बिहार, गुजरात और दक्षिण भारत के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल

होली के समय ट्रेन में आने जाने वालों की भीड़ काफी बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज के रास्ते होते हुए गुजरात, बिहार और दक्षिण भारत जाने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।
Indian Railways

होली के त्योहार पर अलग-अलग शहरों में रहने वाले लोग अपने घरों की तरफ लौटते हैं। इस समय यात्रियों की काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। इन्हीं यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने नई ट्रेनों की समय सारणी जारी की है। इसमें दक्षिण भारत और गुजरात से लेकर बिहार तक जाने वाली कुछ महत्वपूर्ण ट्रेन शामिल हैं।

वो यात्री जो इन राज्यों में और यात्रा के बीच में पड़ने वाले शहरों में रहते हैं। वह आसानी से होली स्पेशल ट्रेन के जरिए यात्रा कर सकते हैं। फिलहाल इनमें सीटें खाली है और बुकिंग शुरू हो चुके हैं। आप चाहें तो अपनी टिकट बुकिंग कर सकते हैं।

रेलवे ने चलाई होली स्पेशल ट्रेन

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा नई ट्रेनों को लिस्ट और समय सारणी जारी कर दी गई है। यह फरवरी और मार्च के महीने में यात्रियों के लिए सुविधाजनक साबित होने वाली है। इनमें आरक्षित सीट की व्यवस्था भी उपलब्ध है। चलिए आपको बता देते हैं कौन सी ट्रेन कहां जाएगी।

कौन कौन सी ट्रेन

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यशवंतपुर से धनबाद के बीच जाने वाली स्पेशल ट्रेन प्रयागराज होते हुए निकलेगी। यह शनिवार को यशवंतपुर से और सोमवार को धनबाद से चलेगी।

दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए पटना नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। सूबेदारगंज स्टेशन पर इसका स्टॉप रहेगा।

इंदौर के अंबेडकर नगर से पटना जाने वाली ट्रेन भी प्रयागराज रुकते हुए जाएगी। इसे गुरुवार और शुक्रवार को चलाया जाएगा। वही धनबाद शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन प्रयागराज जंक्शन और गोविंदपुरा से होते हुए निकलेगी। गुजरात के वलसाड से बिहार के दानापुर जाने वाली ट्रेन भी प्रयागराज से गुजरेगी।

कहां-कहां होगा ठहराव

जो स्पेशल ट्रेन जलाई जा रही है वो केवल प्रयागराज नहीं बल्कि मानिकपुर, मिर्जापुर और विंध्याचल जैसे स्टेशनों पर भी रुकेगी। अधिकांश ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य डब्बों की व्यवस्था है। ये फैसला हर वर्ग के यात्री की सुविधा को देखते हुए लिया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews