रेलवे टिकट में तारीख की गलती सुधारने का जानें नियम, इतने रूपए चुकाना होगा शुल्क

गलत तारीख की टिकट बुक कर लेने पर आपको यह कैंसिल करने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप इसे बहुत ही आसानी से तारीख को बदल सकते हैं या किसी और को ट्रांसफर कर सकते हैं।
Indian Railways

Indian Railways : भारतीय रेलवे विश्व का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। इसमें रोजाना करोड़ों यात्री सफर करते हैं। भारत में रेलवे स्टेशनों से लगभग 1300 ट्रेन रोज संचालित की जाती है। ट्रेन का सफर काफी ज्यादा मजेदार और आनंददायक होता है। खासकर तब जब आप अपने परिवार के साथ ट्रेवल कर रहे होते हैं। यह आपके लिए यादगार भी हो सकता है। लोग एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए पहले से ही टिकट बुक कर लेते हैं। श्रेणी आप पर निर्भर करती है कि आप स्लीपर में जाना पसंद करते हैं या एसी में… हालांकि, हर कोच के लिए अलग-अलग किराया निर्धारित किया गया है।

भारतीय रेलवे द्वारा समय-समय पर नियमों में बदलाव किया जाता है, ताकि यात्रियों को सुविधाओं का लाभ मिल सके। बता दें की भारतीय रेल अर्थव्यवस्था की रीड की हड्डी मानी जाती है।

टिकट में हुई गलती (Indian Railways)

यदि आप कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं और टिकट बुक करते समय आपसे गलती हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। गलत तारीख की टिकट बुक कर लेने पर आपको यह कैंसिल करने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप इसे बहुत ही आसानी से तारीख को बदल सकते हैं या किसी और को ट्रांसफर कर सकते हैं।

ऐसे करें सुधार

जी हां! कई बार जल्दबाजी में ऐसी गलतियां हो जाती है, जब डेट को लेकर मिस्टेक हो जाता है। अक्सर यह उस समय भी होता है, जब रात के 12 बजे के बाद की ट्रेन होती है। लोग कंफ्यूज होकर किसी और डेट में टिकट बुक कर लेते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आप तारीख को बहुत ही आसानी से बदल सकते हैं या फिर अपने किसी करीबी को यह टिकट ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको नियमों को जानना बेहद जरूरी है।

जानें नियम

  • यदि आपने रेलवे टिकट काउंटर से टिकट बुक करा है, तो आप उसमें तारीख और नाम में बदलाव कर सकते हैं। यह आपको टिकट काउंटर पर जाकर ही करना होगा। इसे अक्सर ऑफलाइन बुकिंग कहते हैं।
  • वहीं, यदि आपने आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर ऐप से टिकट ऑनलाइन बुक किया है, तो आप इसमें बदलाव नहीं कर सकते हैं। फिलहाल, आईआरसीटीसी द्वारा ऐसी कोई सुविधा नहीं दी जा रही है।

शुल्क

ऑफलाइन टिकट की तारीख या नाम बदलने के लिए आपको 24 घंटे पहले नजदीकी रेलवे स्टेशन पर जाना है। वहीं, तारीख बदलने के लिए 48 घंटे निर्धारित किए हैं। आपको ओरिजिनल टिकट और एक आवेदन पत्र लेकर जाना है। बदलाव करने के लिए आपको थोड़ा सा शुल्क भी पे करना पड़ेगा। आप जिस तारीख या नाम में बदलाव कर रहे हैं। जरूरी नहीं कि आपको सीट अलॉट ही हो, क्योंकि उस डेट में सीट खाली होनी चाहिए, तभी आपको टिकट बुक होगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews