ट्रेन छूटने पर न हों परेशान, जानें रेलवे के नियम और आवश्यक जानकारी

बहुत कम लोग भी इस बात को जानते हैं कि यदि ट्रेन किसी कारण बस छूट जाता है, तो वह टिकट बर्बाद नहीं होता बल्कि आप दूसरी ट्रेन में सफर कर सकते हैं।
indian railway

Indian Railways : भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है जो कि भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करता है। यहां हर रोज करीब 1200 से 1400 ट्रेन संचालित की जाती है। यह छोटे रूट से चलकर बड़े रुट पर भी चलती हैं। लोग अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच पाते हैं। इसमें तरह-तरह की सुविधाएं दी जाती है। पैंट्री कार की भी सुविधा उपलब्ध होती है। ट्रेनों के संचालन के दौरान यह विभिन्न राज्यों से होकर गुजरती है। तब यात्रियों को बोली, भाषा, खान-पान, आदि से रूबरू होने का मौका मिलता है। इस दौरान बहुत से यात्री एक-दूसरे से बातचीत भी करने लगते हैं, जिससे उनका सफर और आसान हो जाता है।

सभी ट्रेनों में लोगों के लिए अलग-अलग कैटिगरीज में कोच विभाजित किए गए हैं। लोग अपनी सुविधा अनुसार, उसमें ट्रैवल करते हैं। वहीं, भारतीय रेलवे हर वक्त अपने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कुछ-ना-कुछ नया नियम लागू करते रहते हैं।

नया नियम

शायद आपने बहुत सारे नियमों के बारे में सुना ही होगा, लेकिन बहुत कम लोग भी इस बात को जानते हैं कि यदि ट्रेन किसी कारण बस छूट जाता है, तो वह टिकट बर्बाद नहीं होता बल्कि आप दूसरी ट्रेन में सफर कर सकते हैं।

किस ट्रेन में कर सकते हैं सफर

इंडियन रेलवे के नियमों के मुताबिक, यदि यात्री के पास जनरल कोच का टिकट है तो वह बिना किसी दिक्कत के दूसरी ट्रेन में उसी केटेगरी में सफर कर सकता है, जबकि दूसरी कैटेगरी की ट्रेन में सफर करने पर यात्री को जुर्माना देना पड़ सकता है, क्योंकि मेल, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों की प्राइस, लोकल ट्रेनों की टिकट प्राइस से काफी अलग होती है। ऐसी ट्रेनों में जनरल टिकट के यात्रियों को सफर की इजाजत नहीं होती है।

ना करें नियमों का उल्लंघन

यदि किसी के पास जनरल टिकट रिजर्वेशन टिकट है, तो वह व्यक्ति ट्रेन छूटने पर किसी दूसरी ट्रेन में यात्रा नहीं कर सकता है। टीटीई द्वारा पकड़े जाने पर वह बिना टिकट के साथ ही नियमों के अनुसार जुर्माना भरना पड़ेगा। ऐसा न करने पर उसे जेल की कार्रवाई भी हो सकती है। ट्रेन छूटने पर रिफंड के लिए अप्लाई करना चाहिए।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews