होली पर रेलवे का यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम, 4 एक्सप्रेस ट्रेन में मिलेगी ये सुविधा

अपने यात्रियों को सुविधा को देखते हुए पंजाब रेलवे ने एक नया फैसला लिया है। चार विशेष ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे ताकि यात्रियों को समस्या ना हो।
Indian Railways

होली पर यात्रा करने वालों की संख्या अचानक बढ़ जाती है। कैसे लोग अलग-अलग शहरों से अपने घर लौटते हैं जिसकी वजह से काफी भीड़ देखने को मिलती है। इन यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा हर बार स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाता है।

वैसे अपने शहर और गांव की तरफ लौटने वाले लोगों की संख्या इतनी ज्यादा होती है कि स्पेशल ट्रेनों में भी सीट कम पड़ने लगती है। इसी को देखते हुए यात्रियों की सुविधा और प्रतीक्षा सूची कम करने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा चार प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे की विशेष सुविधा

रेलवे ने पंजाब से चलने वाली ट्रेनों में यह व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 19611 और 19613 अजमेर अमृतसर एक्सप्रेस में 2 मार्च से 30 मार्च तक और ट्रेन संख्या 19612 और 19614 अमृतसर एक्सप्रेस में 3 मार्च से 31 मार्च तक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे।

यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे की इस व्यवस्था से प्रतीक्षा सूची में कमी देखने को मिलेगी और सिलेबस लेने का यात्रियों को राहत मिलेगी। फिरोजपुर मंडल की ओर से यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वह 139 या फिर नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम से जानकारी प्राप्त कर अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं। वहीं रेल मंडल प्रबंधक का कहना है कि लोग ट्रेन पर गुब्बारे, कीचड़, गोबर, रंग जैसी चीज ना फेंके। रेलवे ट्रैक के आसपास होली खेलने से बचे यह खतरनाक हो सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews