खराब मौसम की वजह से इंडिगो ने अपनी यात्रियों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में राजधानी दिल्ली में खराब हुई मौसम के बारे में जानकारी दी गई है। एयरलाइन ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में खराब मौसम की वजह से उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है।
इंडिगो की ओर से सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी गई की फ्लाइट लैंडिंग और उड़ान में परेशानी का सामना करना पड़ा है। एयरलाइन का यह भी कहना है कि हमारी टीम इस पर बारीकी से नजर रखे हुए है। जैसे ही मौसम ठीक हो जाएगा उड़ानों का संचालन पहमे की तरह किया जाएगा।
इंडिगो की यात्रियों को सलाह
इंडिगो की ओर से यात्रियों से यह कहा गया है कि एयरलाइन की वेबसाइट या फिर एप के जरिए उड़ानों के संचालन और स्टेटस के बारे में जानकारी प्राप्त करें। एयरलाइन ने कहा कि भरोसा रखें कि हमारी टीम हर कदम पर आपकी मदद के लिए खड़ी है। हम आपको पूरा सपोर्ट देने के लिए तैयार हैं। हम साफ आसमान और अपने रेगुलर शेड्यूल पर जल्दी वापस लौटने की उम्मीद करते हैं।
मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
बता दें कि आईएमडी की ओर से दिल्ली एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था यह बताया गया था कि पूरे दिल्ली एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गरज चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी जताई गई है।
