ट्रेन में बम की सूचना से मचा हड़कंप, धौलपुर में रोक कर की गई चेकिंग 

ट्रेन में बम की सूचना से मचा हड़कंप, धौलपुर में रोक कर की गई चेकिंग 
Dhaulpur Railway Station Due To The Information of Bomb in Garib Rath Express : हजरत निजामुद्दीन से चलकर चेन्नई सेंट्रल को जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12611) में आज बम की सूचना मिलने से धौलपुर रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मचा गया। वहीं मध्यप्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर अलर्ट जारी किया गया है। क्योंकि ट्रेन आगरा से ग्वालियर की ओर निकल चुकी थी। आनन-फानन में ट्रेन को राजस्थान के धौलपुर स्टेशन पर रोका गया है। वहां ट्रेन के कोचों की जांच की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

अलर्ट मोड़ पर रेलवे

बताया जा रहा है कि आगरा स्टेशन निकलने के बाद बोगी नंबर g2 में हड़कंप मच गया। जिस समय कुछ संदिग्ध व्यक्ति आपस में बात कर रहे थे उनकी बातों से लगा की उनके बैग में कुछ विस्फोटक ऐसा सामान रखा हो। यात्रियों में से किसी एक यात्री ने इसकी सूचना टीटी को दी इसके बाद टीटी ने अगले स्टेशन धौलपुर से संपर्क साधते हुए ट्रेन में बम होने की सूचना दी और गाड़ी रोकने के लिए भी बोला गाड़ी में बम होने की खबर से जीआरपीएफ आरपीएफ ऑल लोकल पुलिस को भी सूचना दी गई।
[dgv_vimeo_video id=”800607078″]

जांच करने के बाद ट्रेन को किया रवाना

धौलपुर स्टेशन पर गाड़ी को 6:30 बजे के करीब रोककर पहले तो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और मुरैना और आगरा से डॉग स्कॉट को बुलाकर जांच शुरू की गई तकरीबन 3:30 घंटे पूरी ट्रेन की जांच करने के बाद बम होने की सूचना को गलत पाया गया और ट्रेन को लगभग धौलपुर स्टेशन से 10:00 बजे के करीब रवाना कर दिया गया संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”800607752″]
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews