Friendship Day 2023: आज मनाया जा रहा इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे, जानिए इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

Friendship Day 2023: आज मनाया जा रहा इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे, जानिए इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

Friendship Day 2023 : दोस्ती मनुष्य के जीवन का अनमोल धन है। यह एक रिश्ता है जो स्वार्थहीन, निष्पक्ष और सच्चा होता है। दोस्ती में किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होता। इसमें लोग आपस में एक-दूसरे के साथ समझदारी और प्रेम से जुड़े रहते हैं। एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं। दोस्ती का रिश्ता हमारे अकेलापन में भी हमारा साथ देता है। हम मित्रों से जीवन की हर परेशानी और खुशियों को साझा करते हैं। जिससे हमारा मन तो हल्का होता ही साथ ही नए सोल्यूसन भी मिल जाते हैं। हर इंसान के जीवन में एक ऐसा व्यक्ति जरुर होता है जिससे उसका अमूल्य रिश्ता बन जाता है, उसे ही मित्रता कहते हैं। इसी कड़ी में इस दिन को खास बनाने के लिए आज यानि 30 जुलाई को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। तो चलिए आज हम आपको इसका महत्व, इतिहास और इस वर्ष का थीम बताते हैं…

हालांकि, भारत में इस डे को अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। इसलिए इंडिया में ये खास दिन 6 अगस्त को मनाया जाएगा। इस तरह दो बार साल में दोस्ती दिवस मनाया जाता है।

इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे का इतिहास

UNO ने साल 2011 में इंटरनेशनल डे ऑफ फ्रेंडशिप का प्रस्ताव रखा था। जिसमें दोस्ती के महत्व को समझाने और इस रिश्ते को बढ़ावा देने का अवसर मिला। इस दौरान लोग दोस्ती और सद्भावना को समझने और इसे मजबूत करने के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इससे पहले, साल 1958 में इंटरनेशनल सिविल सोसाइटी ने वर्ल्ड फ्रेंडशिप क्रूसेड के माध्यम से दोस्ती और शांति को बढ़ावा देने के लिए एक अभियान चलाया था।

इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे की थीम

हर साल इंटरनेशनल डे ऑफ फ्रेंडशिप को किसी न किसी थीम के साथ मनाया जाता है। जिसके माध्यम से लोगों को दोस्ती के महत्व को समझाया जाता है। साथ ही, उन्हें समाज में शांति का संदेश दिया जाता है। वहीं, इस साल इंटरनेशनल डे ऑफ फ्रेंडशिप की थीम ‘दोस्ती के माध्यम से मानवीय भावना को साझा करना’ है। यह थीम दोस्ती के माध्यम से विभिन्न व्यक्तियों और समुदायों के बीच भाईचारा, समरसता और प्रेम को प्रोत्साहित करने का संदेश देगी।

इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे का महत्व

इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे बहुत महत्वपूर्ण दिन है जो दोस्ती और भाईचारे को बढ़ावा देता है। जिसके माध्यम से लोग अपने दोस्तों के प्रति सम्मान, विश्वास की भावना लाते हैं। दोस्ती में हम विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों और धार्मिक विचारधाराओं के साथ संवाद करते हैं और समरसता और सद्भाव के भाव को समझते हैं। इस अवसर पर लोग एक-दूसरे को ढेरों बधाईयां देते हैं। एक-दूसरे को प्यार भरा संदेश देते हैं। आजकल सोशल मीडिया का चलन है तो इसी के माध्यम से अपनी मेमोरिस शेयर करते हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए कई लोग अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं, उनके साथ घूमने-फिरने जाते हैं। घर पर ही दोस्तों के लिए तोहफा, स्पेशल डिश तैयार करते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews