International Yoga Day 2024 : आज मनाया जा रहा 10वां ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’, INS पर और बॉर्डर की आखिरी पोस्ट पर भी किया गया योग, PM कुछ देर में डल झील के किनारे करेंगे योग

International Yoga Day 2024 : आज यानी 21 जून को 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर की डल झील के किनारे योग करेंगे।
International Yoga Day 2024 : आज मनाया जा रहा 10वां ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’, INS पर और बॉर्डर की आखिरी पोस्ट पर भी किया गया योग, PM कुछ देर में डल झील के किनारे करेंगे योग

International Yoga Day 2024 : आज यानी 21 जून को 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस बार की थीम ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ है, जिसे अंग्रेजी में ‘Yoga For Self and Society’ कहा गया है। दरअसल योग दिवस को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर विभिन्न केंद्रीय मंत्री, जवान, और स्कूली बच्चे सभी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।

— ANI (@ANI) June 21, 2024

केंद्रीय मंत्रियों का भी उत्साह:

दरअसल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय मंत्रियों का उत्साह भी देखने लायक है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अश्विनी वैष्णव ने विभिन्न योगासन किए। इन मंत्रियों ने अपने दैनिक कार्यों से कुछ समय निकालकर योगाभ्यास किया और योग के महत्व को सभी के सामने प्रस्तुत किया। इस मौके की वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें उन्हें विभिन्न योगासन करते हुए देखा जा सकता है।

जवानों और बच्चों ने भी किया योग:

वहीं नॉर्दन फ्रंटियर पर जवानों ने भी योग किया, जिससे यह संदेश गया कि योग किसी भी परिस्थिति में किया जा सकता है और यह मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है। इसके साथ ही लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के किनारे स्कूली बच्चों ने योग किया। इस मौके का एक खूबसूरत वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बच्चों को योग करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में बच्चे विभिन्न योगासन कर रहे हैं, जो दर्शाता है कि योग के प्रति उनकी रुचि और उत्साह कितनी गहरी है।

आईएनएस विक्रमादित्य पर योग:

इसके साथ ही आईएनएस विक्रमादित्य पर भी इंटरनेशनल योग डे मनाया गया। दरअसल इस कैरियर पर सवार जवानों और अन्य लोगों ने आज योग दिवस में भाग लेते हुए योग किया। समुद्र के बीचों-बीच, आईएनएस विक्रमादित्य पर योग करते हुए जवानों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस पूरे कार्यक्रम का एक खूबसूरत वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे समुद्र की लहरों के बीच जवान योगाभ्यास कर रहे हैं और अपने मनोबल को ऊंचा बनाए हुए हैं।

PM मोदी डल झील के किनारे करेंगे योग:

दरअसल आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर की डल झील के किनारे योग करेंगे। हालांकि यह कार्यक्रम SKICC के बैकयार्ड में सुबह 6:30 बजे कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण इसमें देरी हुई। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ करीब 7 हजार लोगों योग करते हुए दिखाई देंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews