Hindi News

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नितिन गडकरी ने दी शुभकामनाएं, कहा ‘नियमित योग से पाएं स्वस्थ जीवन’

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
Last Updated:
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने इस अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और योग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नियमित योगासन हमारे जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और इससे हमारा स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। गडकरी ने सभी से अपील की कि वे रोजाना योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें ताकि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिल सके।
11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नितिन गडकरी ने दी शुभकामनाएं, कहा ‘नियमित योग से पाएं स्वस्थ जीवन’

भारत के साथ साथ पूरी दुनिया में आज 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस दिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि “नियमित रूप से योगासन करना हमारे जीवन में अत्यंत उपयोगी है। हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहे, इसलिए योग विज्ञान हमारे लिए बहुत उपयोगी है।”

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2015 में हुई, जब संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए इस दिन को विश्व योग दिवस के रूप में घोषित किया। यह तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि यह उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति के रूप में जाना जाता है। कई अन्य संस्कृतियों में भी इसका आध्यात्मिक महत्व है।

नितिन गडकरी ने दी योग दिवस की शुभकामनाएं

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने योग के महत्व को बताते हुए कहा कि ‘आज पूरे विश्व में, अनेक देशों में बड़े पैमाने पर योग का प्रसार हुआ है और लोग योगासन कर रहे हैं। ये हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।’ उन्होंने सबसे अपील की कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए रोज नियमित रूप से योग करें।

इस साल की थीम की महत्व

योग भारत की पांच हजार साल पुरानी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है। हमारे यहां सदियों से ये अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी रहा है। योग सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को भी पूर्णता से संतुलित करता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रभावी अभ्यास माना है। इस साल योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” है, जो न सिर्फ व्यक्तिगत स्वास्थ्य बल्कि पर्यावरणीय संतुलन और वैश्विक सामंजस्य की भावना को भी रेखांकित करती है। यह थीम मानवता और प्रकृति के बीच संतुलन के महत्व को दर्शाती है, जिसमें योग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews