IPS Transfer: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, राज्य में 2 आईपीएस अफसर इधर से उधर, आदेश जारी, देखें लिस्ट 

राज्य में आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार संभालने का निर्देश सरकार ने दिया है।
ips tranfer

IPS Transfer 2024: पंजाब में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ है। गृह मामले और न्याय विभाग ने 8 दिसंबर रविवार को आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर और नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश के तहत डीआईजी और डायरेक्टर के प्रभार में फेरबदल हुआ है। बता दें कि एक हफ्ते में दूसरी बार भगवंत सिंह मान की सरकार ने अधिकारियों का तबादला किया है। दो दिन पहले ही आईएएस और 22 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को इधर से उधर किया गया था।

इन्हें बनाया गया डीआईजी काउन्टर इंटेलिजेंस (Punjab IPS Transfer) 

बैच 2008 के आईपीएस अफसर जगडले निलंबरी विजय को स्थानंतरित करके डीआईजी, काउन्टर इंटेलिजेंस, पंजाब, एसएएस नगर के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह डीआईजी, टेक्निकल सपोर्ट सर्विसेज़, चंडीगढ़ के पद पद पर कार्यरत थे। साथ ही डीआईजी, सामुदायिक मामले प्रभाग, पंजाब एसएएस नगर पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।

कौन बना सतर्कता ब्यूरो का निदेशक? (IPS Transfer Posting News)

बैच 2010 के आईपीएस अधिकारी जे. एलांचेजियन को सतर्कता ब्यूरो का निदेशक बनाया गया है। इससे पहले वह डीआईजी, काउन्टर इंटेलिजेंस, एसएएस नगर पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनका नया कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

ips transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews