Hindi News

IPS Transfer 2024: फिर प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में 13 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली तैनाती?

Written by:Pooja Khodani
Published:
आईपीएस अमित पाठक को देवीपाटन क्षेत्र का डीआईजी और लखनऊ में जॉइंट पुलिस कमिश्‍नर आकाश कुलहरि को लोक शिकायत विभाग में भेजा गया है।
IPS Transfer 2024: फिर प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में 13 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली तैनाती?

UP IPS Transfer : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बड़े स्तर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार ने देर रात 13 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस लिस्ट में एडीजी, आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।

सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल के तहत अपर पुलिस महानिदेशक के जीएसओ डॉ एन रविंद्र को भ्रष्टाचार निवारण संगठन में नई तैनाती दी गई है।

UP IPS Transfer List

  1. अपर पुलिस महानिदेशक के जीएसओ डॉ एन रविंद्र को भ्रष्टाचार निवारण संगठन।
  2. गृह सचिव एडीजी डॉ संजीव गुप्ता को एडीजी स्थापना के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक के जीएसओ का अतिरिक्त प्रभार।
  3. आईजी मेरठ नचिकेता झा को लखनऊ सचिव गृह ।
  4. आईपीएस आरके भारद्वाज को आईजी बस्ती से पुलिस महानिरीक्षक भवन
  5. कल्याण और संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध आकाश कुलहरि को आईजी लोक शिकायत ।
  6. आईजी लोक शिकायत अमित पाठक को आईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा।
  7. अमरेंद्र प्रसाद सिंह को आईजी देवीपाटन से पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना,
  8. दिनेश कुमार पी का तबादला गाजियाबाद से डीआईजी बस्ती ।
  9. अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर बबलू कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय की जिम्मेदारी ।
  10. आईपीएस केशव कुमार चौधरी को डीआईजी झांसी ।
  11. डीआईजी अभिसूचना संजीव त्यागी को अपर पुलिस आयुक्त आगरा।
  12. डीआईजी झांसी कलानिधि नैथानी को डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र ।
  13. सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी अजय कुमार और प्रभारी अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर बनाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews