IPS Transfer : प्रशासनिक फेरबदल, फिर हुए 5 अफसरों के तबादले, अमित लोढ़ा को नई जिम्मेदारी, आदेश जारी

बिहार के आईपीएस नैयर हसनैन खान को आर्थिक अपराध इकाई का अपर पुलिस महानिदेशक और अमित लोढ़ा को राज्य अपराध इसकी अभिलेख का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ips transfer

IPS Transfer : उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर लगातार जारी है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार देर रात दो आईपीएस अफसरों के तबादले किए है।गृह विभाग के आदेश के तहत, कुंभ मेला के एसएसपी राजेश द्विवेदी को शाहजहांपुर का एसपी बनाया गया है।

इसके अलावा शाहजहांपुर के एसपी राजेश एस. को पदोन्नति के बाद चित्रकूट रेंज का डीआईजी बनाया गया है।इससे पहले शनिवार शाम लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में 2 डीसीपी और 2 एसीपी के तबादले किए गए थे।

बिहार में भी 3 आईपीएस अफसरों के तबादले

  • बिहार की नीतिश कुमार सरकार ने भी तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियाँ सौंपी है।इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
  • गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 1996 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नैय्यर हसनैन खान को आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) का अपर महानिदेशक (एडीजी) नियुक्त किया गया है।
  • 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी) का एडीजी और परेश सक्सेना को असैनिक सुरक्षा के अपर आयुक्त सह एडीजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews