IPS Transfer 2025 : प्रशासनिक फेरबदल, बड़े पैमाने पर अफसरों के तबादले, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

जगमोहन मीणा को भुवनेश्वर का नया डीसीपी , ऋषिकेश ज्ञानदेव को कटक का नया डीसीपी और एसएम नरवणे आईपीएस को विशेष महानिदेशक, ओएचआरसी के रूप में तैनात किया गया है।
ips transfer

IPS Transfer 2025: ओडिशा और महाराष्ट्र में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। फरवरी महिने की आखिरी तारीख को ओडिशा सरकार ने एक दर्जन से ज्यादा आईपीएस अफसरों के तबादले किए है। इसमें भुवनेश्वर और कटक में नए डीसीपी नियुक्त किए गए हैं।

इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने 11 आईपीएस को इधर से उधर किया है। लिस्ट में एडीजी (प्रशासन) निखिल गुप्ता और एडीजी (हाईवे पुलिस) सुरेश मेखला का नाम भी शामिल हैं। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए है।

Odisha IPS Transfer

  1. एस.एम. नरवाने को ओडिशा मानवाधिकार आयोग (ओएचआरसी) का विशेष महानिदेशक (डीजी) ।
  2. दिप्तेश कुमार पटनायक को ओडिशा, कटक में मुद्रण, स्टेशनरी और प्रकाशन निदेशक।
  3. यतींद्र कोयल को मानवाधिकार संरक्षण प्रकोष्ठ (एचआरपीसी) के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) ।
  4. एस. प्रवीण कुमार को केंद्रीय रेंज, कटक के लिए पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) ।
  5. नरसिंह भोल को भुवनेश्वर-कटक का अतिरिक्त सीपी ।
  6. डॉ. दीपक कुमार को आईजीपी, ऑपरेशन ।
  7. जय नारायण पंकज अब आईजीपी, इंटेलिजेंस।
  8. सार्थक सारंगी को आईजीपी, सीआईडी-सीबी।
  9. नीति शेखर को आईजीपी, दक्षिणी रेंज।
  10. डॉ. उमाशंकर दाश को डीआईजी, होमगार्ड और अग्निशमन सेवा।
  11. अखिलेश्वर सिंह को डीआईजी, दक्षिण पश्चिमी रेंज ।
  12. चरण सिंह मीना को डीआईजी, प्रोविजनिंग ।
  13. पिनाक मिश्रा को उप महानिरीक्षक (डीआईजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ), भुवनेश्वर ।
  14. जुगल किशोर कुमार बनोथ को डीआईजी, कार्मिक ।
  15. बटुला गंगाधर को डीआईजी,  सीआईडी-सीबी ।
  16. जगमोहन मीना अब पुलिस  उपायुक्त (डीसीपी), भुवनेश्वर ।
  17. विवेकानंद शर्मा को एसपी,  रेलवे, कटक ।
  18. ऋषिकेश खिलारी ज्ञानदेव अब डीसीपी, कटक।
  19. अभिलाष जी को एसपी, बोलनगीर।
  20. नागराज देवरकोंडा अब एसपी, कालाहांडी।
  21. राहुल गोयल अब एसपी, बौध।
  22. अंकित कुमार वर्मा को अतिरिक्त डीसीपी,  भुवनेश्वर यूपीडी ।
  23. आईपीएस प्रोबेशनर कश्यप पार्थ जगदीश को एसडीपीओ, जयपुर ।
  24. अमृतपाल सिंह अब  एडिशनल डीसीपी, भुवनेश्वर यूपीडी ।
  25. सोनाली सिंह परमार को एसीपी, भुवनेश्वर यूपीडी ।

Maharashtra IPS Transfer

  • निखिल गुप्ता को एडीजी (कानून व्यवस्था) ।
  • सुरेश मेखला को एडीजी (आर्थिक अपराध शाखा) ।
  • महाराष्ट्र साइबर विशेष पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) यशस्वी यादव को एडीजी । वर्तमान पद पर बने रहेंगे। आईजीपी (नागरिक अधिकार संरक्षण) सुहास वारके को एडीजी (कारागार) ।
  • आईजीपी (महिला एवं बाल अपराध निवारण) रहीं आतिशी दोरजे को भी एडीजी ।
  • आईजीपी (कानून एवं व्यवस्था) छेरिंग दोरजे को एडीजी (विशेष अभियान) ।
  • आईजीपी (स्थापना) केएमएम प्रसन्ना को पदोन्नत कर एडीजी (प्रशासन) ।
  • 5 साल से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे मनोज कुमार शर्मा को आईजीपी (कानून एवं व्यवस्था) ।
  • आरबी दहले को राज्य अपराध अभिलेख केंद्र, पुणे का विशेष आईजीपी।
  • अशोक मोराले को मोटर परिवहन अनुभाग में पुणे का नया आईजीपी ।
  • डीआईजी (एसआरपीएफ) राजीव जैन आईजीपी ।
  • अभिषेक त्रिमुखे को उत्तर क्षेत्र, मुंबई का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ।
  • श्रेणिक लोढ़ा को बुलढाना में एडिशनल एसपी

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews