IPS Transfer: बड़ा फेरबदल, राज्य में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 11 आईपीएस अधिकारी इधर से उधर, आदेश जारी, देखें लिस्ट 

10 से अधिक आईपीएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव हुआ है। स्थानंतरण का आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ और कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ips transfer 2025

IPS Transfer 2025: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। भारतीय पुलिस सेवा के 11 अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। कानून एवं व्यवस्था के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने तबादले और नियुक्ति को लेकर 11 मई रविवार को आदेश जारी किया है। आईपीएस अफसरों को तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले गए हैं। इस पद की जिम्मेदारी जोगेन्द्र कुमार को सौंपी गई है, जो पहले पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र पद पर कार्यरत थे। तरुणा गाबा को स्थानंतरित करके पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र पद पर तैनात किया गया है।

आगरा और कानपुर के अपर पुलिस आयुक्त भी बदले 

हरीश चंद्र, अपर पुलिस आयुक्त, कानपुर कमिश्नरेट को पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र पुलिस उपमहानिरीक्षक का प्रभार सौंपा गया है। कानपुर कमिश्नरेट के नए अपर पुलिस आयुक्त पद पर आशुतोष कुमार को नियुक्त किया गया है। आगरा कमिश्नरेट के नए एडिशनल पुलिस कमिश्नर अब राम बदन सिंह होंगे, जो पहले पुलिस उपाययुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। संजीव त्यागी को पुलिस उपमहानिरीक्षक, करागार प्रशासन एवं सुधार, यूपी लखनऊ पद पर तैनात किया गया है।

इन अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी 

  • पुलिस उपमहानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ पद पर की गए स्थानांतरण को निरस्त करते हुए उपेंद्र कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ पद पर नियुक्त किया गया है।
  • प्रदीप गुप्ता, पुलिस उपमहानिरीक्षक दूरसंचार लखनऊ को स्थानांतरित कर के पुलिस उपमहानिरीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार लखनऊ के पद पर नियुक्त किया गया।
  • हेमंत कुटियाल को पुलिस उपमहानिरीक्षक एसएसएफ उत्तर प्रदेश लखनऊ के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • रमेश प्रसाद गुप्ता, पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक को स्थानांतरित करके सेनानायक 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के पद पर भेजा गया है।
  • अमित कुमार-II, सेनानायक 24वीं वाहिनी, पीएसी मुरादाबाद को स्थानांतरित करके सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ पद पर भेजा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews