IPS Transfer: फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 29 आईपीएस अफसर इधर से उधर, मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी, देखें लिस्ट 

दिल्ली और यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 25 से अधिक आईपीएस अधिकारियों को स्थानंतरित किया गया है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
ips transfer 2025

दिल्ली और उत्तरप्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी हुई है। शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के 29 अधिकारियों का तबादला किया गया है। दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने 24 आईपीएस और 14 डीएएनआईसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश (IPS Transfer 2025) जारी किया है। वहीं यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 5 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी है।

आईपीएस रवि कुमार सिंह, डीसीपी, दक्षिण-पूर्वी जिला को डीसीपी ईओडब्ल्यू का प्रभार सौंपा गया है। शरद भास्कर को ट्रैफिक डीसीपी बनाया गया है। कुशाल पाल सिंह को मेट्रो डीसीपी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रोहिणी जिले के डीसीपी पद पर राजीव रंजन को नियुक्त किया गया है। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट का डीसीपी निधीन वल्सन को बनाया गया है।

दिल्ली में इन आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ

आईपीएस अचिन ग्रह को एडिशनल डीसीपी डीवाई जीएम/डीपीएचसीएल बनाया गया है। विष्णु कुमार अब डीसीपी। 6वीं बटालियन डीएपी पद का प्रभार संभालेंगे। अभिमन्यु पोसवाल को एडिशनल डीसीपी, साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के पद पर नियुक्त किया गया है। नररा चैतन्या को बाहरी जिले के अतिरिक्त डीसीपी पद पर भेजा गया है। संदीप गुप्ता को रोहिणी एडिशनल डीसीपी बनाया गया है। द्वारका के नए एडिशनल डीसीपी पर रोहित राजबीर सिंह होंगे। आईपीएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट नीचे दी गई है-


यूपी आईपीएस ट्रांसफर लिस्ट

उत्तर प्रदेश में पुलिस उपमहानिरीक्षक और अपर पुलिस आयुक्त के प्रभार में फेरबदल हुआ है। आनंद कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक, तकनीकी सेवाएं, मुख्यालय पद पर नियुक्त किया गया है। शिवासिम्पी चनप्पा को पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिनेश कुमार पी, पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए मुक्त कर दिया गया है। संजीव त्यागी, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं को स्थानंतरित करके पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिवहरि मीना, पुलिस उपमहानिरीक्षक, तकनीकी सेवाएं, मुख्यालय को अपर पुलिस आयुकर (कानून एवं व्यवस्था) पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी पद पर भेजा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews