IPS Transfer: राज्य में हुआ 5 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी, देखें लिस्ट 

राज्य में 5 आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ips transfer

IPS Transfer 2024: पंजाब पुलिस विभाग फेरबदल हुआ है। भारतीय पुलिस सेवा के पाँच अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। नए पद पर नियुक्त किया गया है। तबादले और पोस्टिंग को लेकर गृह विभाग ने 25 नवंबर सोमवार को आदेश जारी किया है।

आदेश के तहत डीआईजी, एआईजी और एसएसपी पद के प्रभार में बदलाव हुआ है। आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस लिस्ट में बैच 2008, 2009, 2010, 2014 और 2016 के अफसर शामिल हैं।

भटिंडा और रोपड़ रेंज के डीआईजी बदले गए (Punjab IPS Transfer and Posting)

जगडले निलांबरी विजय को डीआईजी, टेक्निकल सर्विसेज़ पंजाब पद के साथ-साथ कम्यूनिटी एफेरस डिवीजन, एसएएस नगर के डीआईजी पद का प्रभार सौंपा गया गया है। उन्हें डीआईजी रोपड़ रेंज के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वहीं बैच 2009 के आईपीएस अफसर हरचरण सिंह भुल्लर, डीआईजी भटिंडा रेंज को डीआईजी रोपड़ रेंज पद पर नियुक्त किया गया है। बैच 2010 के आईपीएस ऑफिसर हरजीत सिंह, डीआईजी, सतर्कता ब्यूरो को स्थानंतरित करते हुए डीआईजी भटिंडा पद पर तैनात किया गया है।

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी (IPS Transfer List Today)

बैच 2014 के आईपीएस अधिकारी गौरव तूरा, एआईजी कार्मिक-1, सीपीओ को कपूरथला का एसएसपी बनाया गया है। वहीं बैच 2016 की आईपीएस अफसर वत्सला गुप्ता, एसएसपी कपूरथला को कमांडेंट 27वां बटालियन पीएपी, जलंधर के पद पर नियुक्त किया गया है।

ips transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews