IPS Transfer : प्रशासनिक फेरबदल, फिर हुए आईपीएस अफसरों के तबादले, जानें किसे कहां मिली तैनाती?

राजेश कुमार को सीआईडी क्राइम ब्रांच शिमला का एसपी लगाया गया है। इससे पहले वह पुलिस मुख्यालय में एसपी (लीव रिजर्व) थे।
ips transfer

Himachal Pradesh IPS officers transfer: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने शुक्रवार को 4 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है।इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से शुक्रवार को अधिसूचना जारी हुई है।

जानिए किस आईपीएस को क्या मिली जिम्मेदारी?

  • पोस्टिंग का इंतजार कर रहे साल 2011 बैच के आईपीएस ओमापति जम्वाल को एसपी पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह कांगड़ा भेजा गया है।
  • साल 2018 बैच के आईपीएस भाग मल को एसपी एकेडमी ट्रेनिंग एंड रिसर्च पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह में आईजी पद के अगेंस्ट बनाया गया है।
  • बैच के एसपी (लीव रिजर्व) पुलिस मुख्यालय राजेश कुमार को एसपी सीआईडी (क्राइम ब्रांच) शिमला के लिए ट्रांसफर किया गया है।
  • एसपी पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह कांगड़ा अरविंद चौधरी पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करेंगे, इसे लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आदेश जारी कर दिए है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews