
IPS Transfer 2024: तेलंगाना में शनिवार को सरकार ने इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारियों का तबादला किया गया तबादला किया है। स्थानांतरण के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी किया है। जिसके मुताबिक 5 आईपीएस अधिकारियों इधर से उधर किया गया है। इनमें से दो को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
हैदराबाद शहर के पुलिस आयुक्त के रूप में बैच 1991 के आईपीएस अफसर सीवी आनंद को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, तेलंगाना, हैदराबाद में महानिदेशक पद पर कार्यरत थे। उन्होंने कोथाकोटा श्रीनिवास रेड्डी का स्थान ग्रहण किया है।
इन दो आईपीएस अधिकारियों को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार (Telangana IPS Transfer Today)
हैदराबाद महानिरीक्षक (खेल) पद का अतिरिक्त प्रभार एम रमेश (बैच 2005 के आईपीएस अधिकारी) को सौंपा गया है। वर्तमान में वह पुलिस महाननिरीक्षक, प्रावधान और रसद, 0/0 पुलिस महानिदेशक, तेलंगाना हैदराबाद पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। महेश एम भागवत (बैच 1995 के आईपीएस अधिकारी), पुलिस महानिदेशक (एल एंड ओ) तेलंगाना हैदराबाद को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तेलंगाना हैदराबाद के पद का पूर्ण अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी (Transfer News Today)
कोथाकोटा श्रीनिवास रेड्डी को स्थानांतरित करके महानिदेशक, सतर्कता और प्रवर्तन और पदेन प्रधान सचिव, सरकार सामान्य प्रशासन (वी एंड ई) विभाग पद पर नियुक्त किया है। विजय कुमार को सीवीआनंद के स्थान पर महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, तेलंगाना हैदराबाद की पद पर नियुक्त किया गया है। जो पहले अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कार्मिक), तेलंगाना हैदराबाद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

