
IPS-HPPS Transfer: हिमाचल में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने सोमवार को दो आईपीएस और 4 एचपीएस (हिमाचल पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादला किया है, इसे लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आदेश जारी कर दिए हैं।
आदेश के तहत डीआईजी क्राइम साइबर क्राइम (सीआईडी) शिमला मोहित चावला को प्रिंसिपल पुलिस ट्रेनिंग कालेज (पीटीसी) डरोह कांगड़ा की जिम्मेदारी सौंपी है।। मोहित चावला की तैनाती के बाद डीआईजी सेंट्रल रेंज मंडी सौम्या साबशिवम प्रिंसिपल पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के अतिरिक्त कार्यभार मुक्त होंगी।
हिमाचल प्रदेश: IPS-HPPS Transfer
- डीआईजी क्राइम साइबर क्राइम (सीआईडी) शिमला मोहित चावला को प्रिंसिपल पुलिस ट्रेनिंग कालेज (पीटीसी) डरोह कांगड़ा ।
- 2011 बैच के आईपीएस एवं डीआईजी ओमापति जम्वाल को डीआईजी पुलिस मुख्यालय (वेलफेयर एंड एडमिनिस्ट्रेशन) शिमला ।
- वीरेंद्र कालिया को एसपी लीव रिजर्व स्टेट विजिलेंस एंटी करप्शन ब्यूरो शिमला ।
- नरेश कुमार को एसपी विजिलेंस साउथ रेंज शिमला ।
- रमन शर्मा को एसपी (इन्टेलिजेंस एंड सिक्योरिटी) धर्मशाला में डीआईजी की पोस्ट के अगेंस्ट तैनाती।
- खजाना राम को डीएसपी 4-आईआरबीएन बटालियन जंगलबैरी हमीरपुर ।
HP Transfer Order

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

