यात्रीगण कृपया ध्यान दें, IRCTC ने बदला टिकट बुकिंग नियम, मिलेगा लाभ

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, IRCTC ने बदला टिकट बुकिंग नियम, मिलेगा लाभ

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IRCTC से टिकट बुक कर ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। IRCTC ने अब टिकट बुकिंग नियम में बदलाव (IRCTC changed ticket booking rules) करते हुए टिकट बुकिंग  की लिमिट बढ़ा दी है। रेलवे (Indian Railways) ने टिकट बुकिंग की लिमिट बढ़ाकर 24 कर दी है। बस इसके लिए आपको रेलवे द्वारा बनाये गए कुछ नए नियमों (IRCTC new ticket booking rule)  को मानना होगा।

जानकारी के अनुसार अभी तक एयर यूजर्स जो IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) से ट्रेन की टिकट बुक करते हैं और जिनके एकाउंट आधार से लिंक नहीं हैं ऐसे यात्रियों के लिए एक महीने में 6 टिकट बुक करने की लिमिट थी जिसे बढ़ाकर IRCTC ने अब 12 कर दिया है।

ये भी पढ़ें – लोकायुक्त एक्शन : 10,000 रुपये की रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार

इतना ही नहीं ऐसे यूजर्स जिनका एकाउंट आधार से लिंक है उनकी टिकट बुकिंग लिमिट बढ़ाकर 12 से 24 कर दी है।  यानि ऐसे यात्री अब महीने में 12 की जगह 24 टिकट बुक कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें – लोकायुक्त ने 10,000 रुपये की रिश्वत लेते डॉक्टर को गिरफ्तार किया

ऐसे करें अपने एकाउंट से आधार को लिंक 

  • सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in पर विजिट करें।
  • यहां अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
  • होम पेज पर ‘माई अकाउंट’ ऑप्शन में ‘लिंक योर आधार’ पर क्लिक करें।
  • अब अपने आधार कार्ड में दर्ज जानकारी, जैसे नाम, आधार नंबर और वर्चुअल आईडी दर्ज करें, इसके बाद चेक बॉक्स में जाकर ‘Send OTP’ का विकल्प को चुनें।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP मिलेगा, जिसे आपको दर्ज करते हुए Verify OTP को चुनें।
  • KYC पूरी हो जाने के बाद आपका आधार IRCTC खाते से लिंक हो जाएगा।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews