IRCTC ले जा रहा पांच ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर, शनि शिगनापुर, Statue of Unity भी घूमने का मौका मिलेगा

IRCTC ले जा रहा पांच ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर, शनि शिगनापुर, Statue of Unity भी घूमने का मौका मिलेगा

IRCTC Jyotirlinga Tour Packages : आप भगवान भोलेनाथ के भक्त हैं तो ये खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है, हम आपको इस खबर में एक नहीं दो नहीं एक साथ पांच ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने वाले टूर की जानकारी देंगे, इतना ही नहीं दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ति और शनिदेव के पवित्र धाम शिगनापुर के दर्शनों के अवसर के बारे में बताएँगे।

इन पांच ज्योतिर्लिंग के होंगे दर्शन 

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन IRCTC ने शिव भक्तों के लिए ज्योतिर्लिंग के दर्शनों का पैकेज बनाया है, इस पैकेज में महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर और और त्र्यम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराये जायेंगे,  इतना ही नहीं इस टूर में दुनिया के सबसे ऊँची मूर्ति सरदार सरोवर की शोभा बढ़ाती Statue of Unity यानि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति को देखने का मौका मिलेगा और शनि शिगनापुर में न्याय के देवता शनि महाराज का आशीर्वाद लेने के भी अवसर मिलेगा।

20 मई को कोलकाता से शुरू होगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन  

आईआरसीटीसी ज्योतिर्लिंग यात्रा को भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से कराएगी, सर्वसुविधा संपन्न ये ट्रेन यात्रियों को लेकर कोलकाता रेलवे स्टेशन से 20 मई को निकलेगी, पूरा टूर 11 रात 12 दिन का होगा, इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसे देखकर अप अपनी सीट रिजर्व करवा सकते हैं, ट्रेन में लिमिटेड सीट हैं इसलिए यदि आप इस टूर में शामिल होना चाहते हैं तो अपनी सीट बुक करवा लीजिये।

ट्रेन में कुल 656 सीट, इतना देना होगा किराया 

शेड्यूल के मुताबिक इस टूर को लेकर जा रही भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में कुल 656 सीट हैं जिसमें से स्लीपर की 315 , 3 AC की 297 और 2AC की 44 सीटें हैं, इकोनॉमी क्लास में यात्रा के लिए यात्री को 20,060/- रुपये का टिकट लेना होगा , स्टैण्डर्ड क्लास का टिकट लेने के लिए 31,800/- रुपये खर्च करने होंगे और कम्फर्ट क्लास में यात्रा करने के लिए यात्री को 41,600/- रुपये प्रति व्यक्ति देने होंगे।

टूर के लिए ये रहेंगे बोर्डिंग और डी बोर्डिंग पॉइंट 

कोलकाता से शुरू होकर ट्रेन उज्जैन, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारका, शिर्डी, त्र्यंबकेश्वर होते हुए कोलकाता वापस पहुंचेगी। रेलवे ने इस टूर के लिए कोलकाता, बंदेल जंक्शन, बर्द्धमान, बोलपुर शांतिनिकेतन, रामपुर हाट, पाकुड़, साहिबगंज जंक्शन, कहलगांव, भागलपुर, जमालपुर जंक्शन, किउल, बरौनी, समस्तीपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, डीडी उपाध्याय जंक्शन और प्रयागराज चोकी को बोर्डिंग और डी बोर्डिंग पॉइंट घोषित किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews