आईआरसीटीसी की वेबसाइट को लेकर शिकायत कर रहे यूजर्स, कहना नहीं हो रही तत्काल टिकट बुक

होली के इस बड़े त्योहार से पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइट एक बार फिर डाउन बताई जा रही है। दरअसल, इसे लेकर कई यूजर्स शिकायत कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि जब वे होली के मौके पर अपने घर जाने के लिए टिकट बुक कर रहे हैं, तो सर्वर डाउन होने के चलते उनके टिकट बुक नहीं हो पा रहे हैं।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट को लेकर शिकायत कर रहे यूजर्स, कहना नहीं हो रही तत्काल टिकट बुक

इस समय देश में होली का त्योहार मनाने की तैयारी की जा रही है। इसी के चलते जो लोग बाहर रह रहे हैं, वे अब होली की छुट्टी मनाने के लिए अपने घर लौट रहे हैं। लेकिन अब उन्हें घर लौटने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुक करने में समस्या सामने आ रही है। इसके चलते यूजर्स इसकी शिकायत सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। यूजर्स आरोप लगा रहे हैं कि जब वे होली के मौके पर अपने घर लौटने के लिए टिकट बुक कर रहे हैं, तो उन्हें सर्वर डाउन होने के कारण टिकट बुक नहीं हो पा रही है।

सबसे ज्यादा समस्याएं तत्काल टिकट बुक करने में हो रही हैं। इसे लेकर यूजर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिकायत कर रहे हैं और आईआरसीटीसी की वेबसाइट डाउन होने का दावा कर रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर आईआरसीटीसी की ओर से भी जानकारी दी गई है। आईआरसीटीसी का कहना है कि वेबसाइट में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हो रही है।

आईआरसीटीसी के ऐप में दिक्कत आ रही?

दरअसल, आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट “डाउन डिटेक्टर” की मानें तो यूजर्स की शिकायतें सुबह 8:00 बजे से आने लगी थीं, जबकि 8:20 पर इन शिकायतों में एक तेज उछाल देखने को मिला। सभी का कहना है कि आईआरसीटीसी के ऐप में दिक्कत आ रही है, जबकि कुछ लोगों ने वेबसाइट के डाउन होने की भी बात कही है। बता दें कि तत्काल बुकिंग भारतीय रेलवे की वेबसाइट पर सुबह 10:00 बजे शुरू होती है। ऐसे में टिकट बुक करने से पहले सर्वर डाउन हो जाना लोगों को परेशानी में डाल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, आईआरसीटीसी का सर्वर देश के कई हिस्सों में डाउन बताया जा रहा है। इनमें मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, पुणे और चेन्नई आदि शामिल हैं।

आईआरसीटीसी की ओर से भी जवाब दिया गया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऋषभ विश्वकर्मा नामक यूजर ने कहा कि वह पिछले दो दिनों से टिकट बुक करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन आईआरसीटीसी का बुकिंग ऐप कनेक्ट नहीं हो पा रहा है। उनका कहना है कि जब वे ऐप खोलते हैं, तो ऐप उन्हें इंटरनेट कनेक्शन चेक करने की सलाह देता है। यूजर ने आईआरसीटीसी से इस समस्या को जल्द ठीक करने की मांग की है। हालांकि, कई अन्य यूजर्स ने भी इसी तरह की शिकायत की है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी की ओर से भी जवाब दिया गया है। दरअसल, आईआरसीटीसी द्वारा ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि वेबसाइट एकदम ठीक चल रही है और बुकिंग में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आ रही है। हालांकि, कुछ टेंपरेरी इशू आ सकते हैं। आईआरसीटीसी ने सलाह दी है कि यूजर्स ब्राउजिंग हिस्ट्री और कैश क्लियर करने के बाद फिर से प्रयास करें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews