जय हनुमान ज्ञान गुण सागर : राहुल गांधी ने की श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना, एकदिवसीय रायबरेली दौरा

अपने संसदीय क्षेत्र पहुँचने के बाद राहुल ने सबसे पहले चुरुवा हनुमान मंदिर में पवनपुत्र श्री हनुमान जी की पूजा की। आज वे यहाँ विभिन्न प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मुलाक़ात करेंगे। इसी के साथ अधिकारियों से क्षेत्र के विकासकार्यों पर भी बात करेंगे।
Rahul

Rahul Gandhi worshipped Lord Hanuman : राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं। यहाँ पहुँचने के बाद सबसे पहले उन्होंने चुरुवा हनुमान मंदिर में पवनपुत्र श्री हनुमान की पूजा-अर्चना की और देश की सुख शांति और समृद्धि की कामना की। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद ये उनका दूसरा रायबरेली दौरा है।

श्री हनुमान जी की पूजा की

राहुल गांधी अपने जाने पहचाने अंदाज़ में चुरुवा हनुमान मंदिर पहुँचे। अपनी सफ़ेद टीशर्ट में मंदिर पहुँचने के बाद उन्होंने पूजा अर्चना और आरती की। मंदिर के पंडित जी ने उन्हें टीका लगाया और हनुमान जी के नाम का गमछा और माला पहनाई। इसके बाद राहुल ने बजरंग बली का आशीर्वाद लिया और अगले पड़ाव की ओर कूच किया।

एक दिन के रायबरेली दौरे पर

अपन एकदिवसीय दौरे में राहुल गांधी यहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और अधिकारियों के साथ क्षेत्र के विकासकार्यों कार्यों पर चर्चा करेंगे। साथ ही वो अधिवक्ता, व्यापारी और डॉक्टरों के डेलिगेशन से भी मुलाकात करेंगे। राहुल आज शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह के परिजनों से मिलने भी जाएँगे। बता दें कि चुनाव जीतने के बाद वो दूसरी बार रायबरेली पहुँचे हैं। उन्होंने केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव जीता था और दो स्थानों पर जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने रायबरेली से सांसद रहना चुना।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews