Jammu Kashmir : वैष्णो देवी जा रही बस जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पुल से गिरी, 10 की मौत, 55 से ज्यादा घायल

Jammu Kashmir

Jammu Kashmir : अमृतसर से वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रही एक बस जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर झज्जर कोटली के पास बने पुल से नीचे जा गिरी। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 75 लोग सवार थे। जिसमें से 55 से ज्यादा यात्री जख्मी हुए हैं। सभी जख्मी यात्रियों को जम्मू के मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। इस हादसे की खबर मिलते ही तुरंत CRPF और SDRF की टीम के साथ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचें। सभी ने मिल कर लोगों का रेस्क्यू किया।

Jammu Kashmir Jammu Kashmir

ये हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ। बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल हो गया जिसकी वजह से बस ने संतुलन खो दिया और पुल से नीचे जा गिरी। अभी इस हादसे के बचाव कार्य के लिए क्रेन लाई जा रही है। ये देखा जा रहा है कि बस के नीचे कोई और यात्री तो फंसा हुआ नहीं है। हालांकि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है। अभी इस मामले को लेकर जांच की जा रही है। जानकारी मिली है कि सभी यात्री घर के बेटे के मुंडन के लिए वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। लेकिन बीच में ही ये हादसा हो गया। अभी जिनकी मृत्यु हुई है उनके परिजन जम्मू के लिए रवाना हो चुके हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews