सिंधिया पर जयवर्धन का तंज, “कितना बदल गया इंसान”

सिंधिया पर जयवर्धन का तंज, “कितना बदल गया इंसान”

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक पुराने वीडियो को लेकर तंज कसा है। सिंधिया इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करते नजर आ रहे हैं और इसी को टैग करके जयवर्धन ने ट्वीट किया है।

यह भी पढ़े… Covishield को लेकर हो सकते हैं कई बदलाव! दूसरी खुराक लेने में नहीं होगी 3 महीने की देरी

बात कुछ साल पुरानी ही है और उस समय सिंधिया कांग्रेस के मुखर नेता हुआ करते थे। जाहिर सी बात है कि लोकप्रिय वक्ता के नाते सिंधिया की सभाओ में भारी भीड़ जुटती थी और ऐसी ही सभाओं में सिंधिया अलग ही अंदाज में विपक्ष पर प्रहार करते नजर आते थे। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के विधायक जयवर्धन सिंह ने सिंधिया की एक सभा का एक ऐसा ही वीडियो टि्वटर पर टैग किया है। वीडियो में सिंधिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल करते हुए नजर आ रहे हैं। सिंधिया लोगों से कह रहे हैं “भाइयों बहनों, पेट्रोल के दाम घटने चाहिए या नहीं। गैस के दाम घटने चाहिए नहीं।” इसके साथ ही सिंधिया पेट्रोल और डीजल के दाम गैस के दामों की तुलना यूपीए सरकार के दामों से करते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं भारतीय रूपये को मोदी सरकार द्वारा कब्रिस्तान में पहुंचाने की बात भी सिंधिया कह रहे हैं।

यह भी पढ़े… Russia-Ukraine Crisis: मरियोपोल में रूस ने गिराया बम जहाँ छुपे थे कम से कम 400 लोग

वीडियो को टैग करके जयवर्धन ने लिखा है “कितना बदल गया इंसान।” हालांकि आमतौर पर जयवर्धन सिंह या उनके पिता दिग्विजय सिंह सिंधिया के ऊपर टिप्पणी नहीं करते लेकिन जयवर्धन का यह कटाक्ष उस समय आया है जब कमलनाथ सरकार गिरे हुए दो साल पूरे हुए हैं। कांग्रेस इसे लोकतंत्र बचाओ दिवस के रूप में मना रही है और यह साबित करने की कोशिश कर रही है कि बिके हुए लोगों के कारण ही सत्ता कांग्रेस के हाथों से चली गई। जयवर्धन सिंह का यह कटाक्ष भी उसी परिप्रेक्ष्य में दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews