जोधपुर पहुंचे कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा- मध्यप्रदेश की 25 कृषि उपज मंडियों में खुलेंगे पेट्रोल पंप

जोधपुर पहुंचे कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा-  मध्यप्रदेश की 25 कृषि उपज मंडियों में खुलेंगे पेट्रोल पंप

भोपाल/जोधपुर, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल (Agriculture Minsiter Of Madhya Pradesh Kamal Patel) का आज राजस्थान प्रवास (Rajasthan visit) के दौरान जोधपुर (jodhpur) में गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत (welcome) किया गया। कमल पटेल (Kamal Patel) ने दिल्ली से जोधपुर (jodhpur) निकलने से पहले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धरमेंद्र प्रधान (central petroleum minister dharmendra pradhan) से मुलाकात की, जहां उन्होंने मध्यप्रदेश की 25 कृषि उपज मंडियों (25 agricultural produce mandis)  में पेट्रोल पंप खोलने को लेकर चर्चा की।

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के जोधपुर पहुंचने की सूचना जैसे ही भाजपा कार्यकर्ता और पार्टी नेता को मिली वो विमानतल पर पहुंच गए। राजस्थान के पूर्व राजस्व मंत्री रामनारायण डूंडी, पूर्व सांसद पाली बलिराम जांगिड़, पार्षद प्रदीप डेनियल, कैलाश जाट, श्रवण सहित सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने कमल पटेल का स्वागत कर गर्मजोशी के साथ अगवानी की।

जोधपुर में हुए ऐतिहासिक स्वागत के बाद कृषि मंत्री कमल पटेल ने विमानतल पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों के कल्याण के लिए प्रभावी योजनाओं को अमल में लाया गया है, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने में मदद मिलेगी।

आगे कमल पटेल ने बताया कि मध्यप्रदेश में कृषि उपज मंडियों को स्मार्ट बनाया जाएगा, उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से चर्चा के बाद प्रदेश की 25 मंडियों में पेट्रोल पंप खोलना तय हो गया है, जल्द ही मंडियों का आवश्यकता के अनुसार चयन कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

आगे कमल पटेल बताते है कि मध्यप्रदेश में पराली जलाने से हो रहे पर्यावरणीय नुकसान को रोकने के लिए पराली से ईंधन बनाने के यूनिट लगाए जाएंगे। कृषि मंत्री कमल पटेल जोधपुर प्रवास के दौरान भोपालगढ़ में कुलदेवी के दर्शन के लिए पहुंचे और प्रदेश के कल्याण के लिए प्रार्थना की। कृषि मंत्री कमल पटेल सोमवार को रामदेव और नाथद्वारा जाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews