विवादों की ‘क्वीन’ का नया ‘पंगा’, अब रोहित शर्मा के लिए यह क्या कह दिया

विवादों की ‘क्वीन’ का नया ‘पंगा’, अब रोहित शर्मा के लिए यह क्या कह दिया

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट| अपनी बेबाकी के लिए हमेश सुर्ख़ियों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अब अपने ट्वीट को लेकर विवादों में हैं| हॉलीवुड सिंगर रिहाना (Rihanna) के किसान आंदोलन (Farmers Protest) के समर्थन में ट्वीट करने के बाद से कंगना रनौत काफी भड़की हुई हैं| अब कंगना ने क्रिकेटर्स को भी घेरा है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के ट्वीट पर कंगना ने विवादित टिप्पणी की है| जिसके बाद उन्हें ट्विटर पर ट्रोल किया जा रहा है|

पॉप सिंगर रिहाना के ट्वीट के बाद भारत में एक नई बहस छिड़ गई है| भारत की हस्तियों ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार सोशल मीडिया पर रखे हैं। अक्षय कुमार, अजय देवगन सहित कई ऐक्टर्स ने भारत के लोगों से एकजुट रहने की अपील की है। वहीं क्रिकेटर्स के भी इस तरह के ट्वीट सामने आये हैं| इस बीच क्रिकेटर रोहित शर्मा के एक ट्वीट पर कंगना भड़क गई और विवादित टिप्पणी कर दी| कंगना ने रोहित के साथ साथ उन सभी क्रिकेटरों की तुलना ‘धोबी के कुत्ते’ से कर डाली।

कंगना का विवादित ट्वीट, ट्विटर ने किया डिलीट
कंगना रनौत ने लिखा, ‘सारे क्रिकेटर्स धोबी का कुत्ता ना घर का ना घाट का जैसे क्यों साउंड कर रहे हैं? किसान ऐसे कानूनों के खिलाफ क्यों होंगे जो उनकी भलाई के लिए हैं. ये आतंकी हैं जो बवाल मचा रहे हैं, कह दो ना इतना डर लगता है? | हालांकि ट्विटर ने उनके कंगना के इस ‘अपमानजनक’ ट्वीट को डिलीट कर दिया है| कंगना रनौत के कुछ ट्वीट्स को ट्विटर ने हटा दिया है। ट्विटर ने कहा है कि कंगना के इन ट्वीट्स में उनके बनाए नियमों का उल्लंघन हुआ है इसलिए इन्हें हटा दिया गया है।

रोहित ने किया था यह ट्वीट
रोहित ने ट्वीट किया, ”जब भी हम सब साथ खड़े रहे हैं भारत हमेशा ताकतवर रहा है और एक उपाय निकालना इस समय जरूरत बन गया है. हमारे देश की भलाई में हमारे किसान एक महत्वूर्ण रोल निभाते हैं और मुझे उम्मीद है कि हम साथ मिलकर जल्द ही उपाय निकालेंगे. #IndiaTogether.”

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews