Karnataka New Chief Minister: सिद्धारमैया संभालेंगे मुख्यमंत्री पद की कुर्सी, डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम, 20 मई को शपथ ग्रहण

Karnataka New Chief Minister

Karnataka New Chief Minister Is Siddharamaiah: कर्नाटक में चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस से मुख्यमंत्री कौन होगा इस बात को लेकर लगातार खींचतान चल रही है। इसी बीच खबर सामने आई है कि मुख्यमंत्री का पद सिद्धारमैया को ही दिया जाएगा और डी के शिवकुमार डिप्टी सीएम का पद संभालेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक लंबी चर्चा के बाद सरकार गठन के लिए आम सहमति पर पहुंचे। 20 मई को बेंगलुरु में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाने वाला है।

सिद्धारमैया होंगे Karnataka New Chief Minister

सिद्धारमैया के नाम पर मुहर लगाई जा सके इसके लिए आज विधायक दल की बैठक का आयोजन किया गया है। इसके बाद राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। इसके पहले सीएम पद के दो प्रबल दावेदार सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात करते हुए देखा गया था।

बुधवार को डीके शिव कुमार को सुरजेवाला के आवास पर मुलाकात करते हुए देखा गया। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के आवास पर सुरजेवाला और महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चर्चा की थी। सिद्धारमैया को भी रात में वेणुगोपाल के आवास पर पर बातचीत करने के लिए जाते हुए देखा गया था।

कर्नाटक में 224 विधानसभा सीट है जिनमें से 135 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है 66 सीटों पर भाजपा का कब्जा है। वहीं जेडीएस सिर्फ 19 सीटें ही जीत पाई है। 13 मई को चुनाव के नतीजे सामने आए थे और इसके बाद से ही यह चर्चा चल रही है कि सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार में से किसे सीएम का पद दिया जाएगा।

कराई गई वोटिंग

सीएम चुनने के लिए बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक आयोजित की गई थी तब यहां सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सीएम पद का दावेदार चुनने का अधिकार दिया था।

इसके बाद विधायकों की राय जानने के लिए पार्टी के तीन पर्यवेक्षक सुशील कुमार शिंदे, दीपक बाबरिया और जितेंद्र सिंह बेंगलुरु पहुंचे थे। इन नेताओं ने विधायकों की राय जानने के लिए गुप्त रूप से मतदान भी करवाया था। इन सभी प्रोसेस के बाद अब तय हो चुका है कि सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री होंगे और डी के शिवकुमार डिप्टी सीएम का पद संभालेंगे। हालांकि, जब तक अंतिम फैसला सामने नहीं आता तब तक कुछ भी कह पाना मुश्किल है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews