आखिर लॉरेंस बिश्नोई क्यों बना सलमान खान का दुश्मन, काले हिरण से जुड़ा है मामला, पढ़ें

साल की शुरुआत में सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग भी हुई थी। जिस कारण यह मुद्दा काफी गंभीर बनता जा रहा है। लॉरेंस बिश्नोई की की धमकी को नजरअंदाज करना बिल्कुल सही नहीं होगा।
Black Deer Price

Black Deer Price : इन दिनों मीडिया में लॉरेंस बिश्नोई काफी ज्यादा चर्चित नाम बन चुका है। बॉलीवुड में इसका खौफ देखने को मिल रहा है। हाल ही में महाराष्ट्र के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद यह नाम एक बार फिर चर्चा में आ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई की हिट लिस्ट में सलमान खान, मुनव्वर फारुकी समेत अन्य कई लोगों के नाम भी शामिल हैं। ऐसे में फैंस के मन में भी कई तरह का डर बना चुका है। जेल में बंद गैंगस्टर ने एक बार फिर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद से उनकी सुरक्षा काफी सख्त कर दी गई है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा उनकी सिक्योरिटी काफी कड़ी कर दी गई है।

साल की शुरुआत में सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग भी हुई थी। जिस कारण यह मुद्दा काफी गंभीर बनता जा रहा है। लॉरेंस बिश्नोई की की धमकी को नजरअंदाज करना बिल्कुल सही नहीं होगा। अब लोग इस बात को लेकर काफी ज्यादा हैरान है कि आखिर लॉरेंस बिश्नोई सुपरस्टार के पीछे हाथ धोकर क्यों पड़ चुका है और वह सलमान खान की जान क्यों लेना चाहता है?

साल 1998 का मामला

दरअसल, यह पूरा मामला काले हिरण को लेकर जुड़ा हुआ है। जब हम साथ-साथ है फिल्म की शूटिंग के दौरान काले हिरण का शिकार करने का मुद्दा सामने आया था। जिसमें सलमान खान, तब्बु सहित और कई नाम काले हिरण के शिकार में सामने आए थे। यह बात साल 1998 की है। हालांकि, कानूनी तौर पर वह इन आरोपों से बरी हो चुके हैं, लेकिन काले हिरण को भगवान मानने वाले बिश्नोई समाज ने अभी तक सलमान खान को माफ नहीं किया है, बल्कि वह एक्टर के जान का दुश्मन बन चुके हैं।

ब्लैक मार्केट में डिमांड

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बिश्नोई समाज के लोग काले हिरण की पूजा भी करते हैं। जिसकी कीमत काफी ज्यादा है। हालांकि, भारत में काले हिरण के शिकार पर पूरी तरह बैन है, लेकिन शिकारी इसे ब्लैक मार्केट में बेचते हैं। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी काफी ज्यादा डिमांड रहती है। रेस्टोरेंट में इसे खाने के लिए भी बेचा जाता है, लेकिन काले हिरण का अधिकतर पार्ट दबाव के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ब्लैक मार्केट में सबसे ज्यादा काले हिरण के सिर और सिंह की डिमांड रहती है जो कि घर की सजावट के लिए लोग काफी ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

काले हिरण की कीमत

मार्केट प्राइस की बात करें, तो काले हिरण की कीमत 15 से 20 लाख रुपए ब्लैक मार्केट में है, जबकि इसके सिर की कीमत मात्र 10 से 15 लख रुपए बताई जाती है। इसलिए बिश्नोई समाज का गैंगस्टर का सलमान खान की जान का दुश्मन बन चुका है। ऐसे में वह लगातार तमाम कोशिशें कर रहा है। इसलिए सलमान खान को सरकार द्वारा कड़ी सुरक्षा प्रदान की गई है। वहीं, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। बॉलीवुड से बाबा सिद्दीकी का काफी गहरा कनेक्शन माना जाता है। सलमान खान बाबा के काफी करीबी दोस्त माने जाते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews