Lok Sabha Election 2024 : BJP नेता नवनीत राणा के 15 सेकण्ड वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार, बोले- 15 सेकण्ड नहीं 1 घंटा ले लीजिये मोदी जी, कौन डर रहा हैं?

ओवैसी ने मीडिया से कहा कि - मोदी जी से मैं कह रहा हूँ आप 15 सेकण्ड दे दीजिये, बिलकुल दे दीजिये, आप क्या करेंगे? अखलाख का हाल करेंगे, जैसा मुख़्तार का किया वैसा करेंगे, या पीलू खान या फिर अकबर? बिलकुल आप दे दीजिये, मोदी जी के पास अख्तियार है, दे दीजिये 15 सेकण्ड। 15 सेकण्ड क्या आप एक घंटा ले  लीजिये ना, हम भी देखना चाह रहे हैं कि आपमें अभी कितनी इंसानियत बाकी है या नहीं है, कौन डर रहा है हम तो तैयार हैं।
Asaduddin Owaisi Navneet Rana

Lok Sabha Election 2024 : भाजपा सांसद एवं अमरावती से प्रत्याशी नवनीत राणा के 15 सेकण्ड वाले बयान पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है, उन्होंने नवनीत राणा के बयान पर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 सेकण्ड क्या आप एक घंटा दे दीजिये मोदी जी फिर हम देखते हैं आपकी इंसानियत? कौन डर रहा है ? हम तैयार हैं।

फिर बाहर आया ओवैसी का 15 मिनट वाले बयान का जिन्न  

लोकसभा चुनाव में एक बार फिर AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी का 2013 में दिया बयान “15 मिनट के लिए पुलिस हटा लो …फिर जिन्दा हो गया है”। भाजपा की अमरावती से सांसद और प्रत्याशी नवनीत राणा ने हैदराबाद में प्रचार के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 15 मिनट क्या? 15 सेकण्ड के लिए पुलिस हट जाये फिर हम बताएँगे .. इसके जवाब में असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है।

असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार, 15 सेकण्ड नहीं आप 1 घंटा ले लीजिये  

ओवैसी ने मीडिया से कहा कि – मोदी जी से मैं कह रहा हूँ आप 15 सेकण्ड दे दीजिये, बिलकुल दे दीजिये, आप क्या करेंगे? अखलाख का हाल करेंगे, जैसा मुख़्तार का किया वैसा करेंगे, या पीलू खान या फिर अकबर? बिलकुल आप दे दीजिये, मोदी जी के पास अख्तियार है, दे दीजिये 15 सेकण्ड। 15 सेकण्ड क्या आप एक घंटा ले  लीजिये ना, हम भी देखना चाह रहे हैं कि आपमें अभी कितनी इंसानियत बाकी है या नहीं है, कौन डर रहा है हम तो तैयार हैं। एक सवाल का जवाब देते हुए ओवैसी ने कहा कि अब कोई ओपन चुनौती दे रहा हैं तो ठीक है करिए कौन रोक रहा है आपको? दिल्ली में प्रधानमंत्री आपका, आरएसएस आपकी, सबकुछ आपका है करिए, बोलते क्यों हैं करिए ना, बल्कि हमको बता दीजिये कहाँ आना हैं हम आ जाते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”944345675″]

ये कहा है नवनीत राणा ने 

गौरतलब है कि हैदराबाद से भाजपा प्रत्याशी माधवी लता के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नवनीत राणा ने कहा कि छोटा बोलता है पुलिस को 15 मिनट के लिए हटा दो फिर हम बता देंगे क्या कर सकते है तो छोटे को मेरा कहना है कि छोटे तुझे 15 मिनट लगेंगे और हमको सिर्फ 15 सेकण्ड लगेंगे, 15 सेकण्ड पुलिस को हटाया तो छोटे को, बड़े को ये  पता नहीं लगेगा कि कहाँ से आया और कहाँ कु गया.. सिर्फ 15 सेकण्ड लगेंगे जिस दिन हम अपने पर आ गए ..

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews