Lok Sabha Election 2024 : पीएम मोदी के ‘ध्यान’ के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग में की शिकायत, मनोज तिवारी बोले ‘क्या सबके हार्ट का रास्ता रोकोगे’

कांग्रेस ने ECI से कहा है कि या तो प्रधानमंत्री 1 जून की शाम से अपना ध्यान कार्यक्रम शुरु करें, अन्यथा ये सुनिश्चित हो कि 30 की शाम से उनके ध्यान के बारे में प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया..कहीं भी किसी तरह का प्रसारण न किया जाए। अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यह मौन अवधि में एक अप्रत्यक्ष अभियान नहीं होना चाहिए।
PM Modi

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए सातवें और अंतिम दौर का मतदान एक जून को होना है और गुरुवार शाम प्रचार थम जाएगा। प्रचार थमने के बाद पीएम मोदी कन्याकुमारी में 45 घंटे के लिए ध्यान लगाएँगे। 30 मई से लेकर 1 जून की शाम तक प्रधानमंत्री विवेकानन्द रॉक मेमोरियल में ध्यान लगाएँगे। लेकिन कांग्रेस ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए चुनाव आयोग में शिकायत की है।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पीएम मोदी के कन्याकुमारी कार्यक्रम की शिकायत की

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की ECI से मुलाकात की और इसके बार वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि ‘कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की ECI से मुलाकात पर वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है, “हमने चुनाव आयोग से कहा कि 48 घंटे की मौन अवधि के दौरान किसी को भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रचार करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। हमें किसी भी बात पर कोई आपत्ति नहीं है। कोई भी नेता कुछ भी करे, चाहे वे ‘मौन व्रत’ रखें या कुछ और। लेकिन यह मौन अवधि में एक अप्रत्यक्ष अभियान नहीं होना चाहिए। हमने शिकायत की है कि पीएम मोदी ने घोषणा की है कि वह शाम से मौन व्रत पर बैठेंगे 30 मई की शाम से। मौन अवधि 30 मई की शाम 7 बजे से 1 जून तक रहेगी। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। ये या तो प्रचार करते रहने या खुद को सुर्खियों में बनाए रखने की रणनीति है। हमने चुनाव आयोग से कहा है कि प्रधानमंत्री मौन व्रत को 24-48 घंटे के बाद 1 जून की शाम को शुरू कर दें। लेकिन अगर वो 30 मई की शाम इसे शुरु करते हैं तो ये चुनाव आयोग निर्देश दे कि इसका प्रसारण प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में न हो।’

मनोज तिवारी ने विपक्ष को घेरा

इसके जवाब में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि ‘नरेंद्र मोदी जी सबके दिलों में बसे हैं। कौन कौन सा रास्ता रोकोगे? अब सबके हार्ट का रास्ता रोकोगे क्या। मोदी जी अपने कर्मों से दिलों में हैं और विपक्ष अपने कर्मों से रसातल में जा चुका है’। उन्होंने कहा कि हम पहले ही 380 सीटें पार कर चुके हैं और सातवें दौर के मतदान के बाद ये सुनिश्चित हो जाएगा कि हमें 400 से अधिक सीटें मिलेंगी।’ उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश के लोगों के दिलों में हैं और इंडी गठबंधन भिंडी के बीज की तरह बिखर जाएगा। उन्होंने कहा कि 4 तारीख़ को फिर केंद्र में एनडीए की सरकार बनेगी और तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के पीएम बनेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews