Lok Sabha Election 2024: स्टार प्रचारकों को अब रहना होगा सावधान, जेब में एक लाख से अधिक पैसा रखना पड़ सकता है भारी, जानें चुनाव आयोग ने क्या कहा?

Lok Sabha Election 2024: स्टार प्रचारकों को अब रहना होगा सावधान, जेब में एक लाख से अधिक पैसा रखना पड़ सकता है भारी, जानें चुनाव आयोग ने क्या कहा?

Lok Sabha Election 2024: एक ओर लोकसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। तो दूसरी तरफ सभी पार्टियां चुनाव की तैयारिओं में वयस्त है। राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने वाले स्टार प्रचारकों की भी सूची जारी की है। स्टार प्रचारकों की सूची आने के बाद चुनाव आयोग ने फैसला लेते हुए कहा कि किसी भी स्टार प्रचारकों के पास 1 लाख से अधिक का कैश नहीं होना चाहिए।

क्या है चुनाव आयोग का आदेश?

इस बार के लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग कड़ी नजर रखे हुए है। इसी के लेकर चुनाव आयोग ने स्टार प्रचारकों को चेतावनी भी दी है। चुनाव आयोग ने कहा कि कोई भी स्टार प्रचारक अपने पास सिर्फ एक लाख रुपये ही रख सकता है। वहीं पार्टी का प्रत्याशी अपनी जेब में 50 हजार रख सकता है। आयोग ने ये भी कहा कि अगर 1 लाख से ज्यादा के पैसे किसी के पास से मिलते है तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। इसके साथ ही उस व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

खर्च का पूरा ब्यौरा देना होगा: चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने कहा प्रत्याशीयों को अपने रोजाना के खर्चे के लिए एक अलग से रजिस्टर रखना होगा। इसमें वो अपने खर्चे का पूरा ब्यौरा लिखेंगे। साथ ही ये पूरा ब्यौरा हर रोज चुनाव आयोग को भी भेजना होगा। इस रजिस्टर में सारी डिटेल्स लिखना पड़ेगा कि उन्होंने कब कहां और कितनी रैली की। उसमें कितने का खर्च हुआ ये सारी डिटेल्स चुनाव आयोग को देनी पड़ेगी।

ये हैं स्टार प्रचारक

स्टार प्रचारकों की बात करें तो बीजेपी की ओर से स्टार प्रचारकों में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा के नाम शामिल है। वहीं टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, शरद पवार, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव ने भी स्टार प्रचारक प्रचार में लगे है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews