केरलम के त्रिशूर में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में धमाके की वजह 13 लोगों की मौत की खबर, सीएम और पीएम ने जताया दुख

केरलम के त्रिशूर में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने की वजह से 13 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।
Keralam

केरलम के त्रिशूर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। मुंडथिक्कोडु इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार धमाके की वजह से करीब 13 लोगों की मौत की खबर सामने आई है जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाने में मदद की। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बता दें कि धमाका इतना तेज था कि दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। वहीं जानकारी अनुसार, घटना के समय वहां करीब 40 लोगों के मौजूद होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पूरा इलाका घेर लिया है और आम लोगों को वहां जाने से रोक दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र से दूर रहें।

केरलम सीएम और प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

केरलम के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता दी जाए। उन्होंने जरूरत पड़ने पर अन्य राज्यों से विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद लेने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से बात की और निर्देश दिया कि यदि जरूरी हो, तो गंभीर रूप से जले हुए लोगों के इलाज के लिए राज्य के बाहर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं ली जाएं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केरलम के त्रिशूर में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews