Mamata Banerjee Head Injury: ममता बनर्जी को मिली अस्पताल से छुट्टी, माथे पर चोट लगने की वजह से हुई थीं भर्ती

Mamata Banerjee Head Injury: ममता बनर्जी को मिली अस्पताल से छुट्टी, माथे पर चोट लगने की वजह से हुई थीं भर्ती

Mamata Banerjee Injury: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सिर पर चोट लगने की वजह से फिलहाल उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। बता दें कि ममता बनर्जी को घर पर गिरने की वजह से सिर पर गंभीर चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें राज्य सरकार के माध्यम से संचालित एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती किया गया जहां डायरेक्टर डॉ मणिमोय बंद्योपाध्याय ने बताया कि सीएम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

सिर पर लगे तीन टांके

डॉ मणिमोय बंद्योपाध्याय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सीएम को पीछे से धक्का लगा था। जिसकी वजह से वह अपने घर में गिर गई थी। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनके माथे पर तीन टांके लगाए गए है। वहीं एक टांका उनकी नाक पर लगाया गया है क्योंकि वहां से खून बह रहा था। सीएम के इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

सीएम की निगरानी घर पर होगी

डॉ मणिमोय बंद्योपाध्याय ने बताया कि सीएम के माथे पर तीन टांके और नाक पर एक टांके लगाए गए। इसके साथ ही जरूरी ड्रेसिंग भी की गई। अस्पताल में ईसीजी, सीटी स्कैन जैसी जरूरी जांच भी की गई है। जांच के बाद डॉ ने उन्हें अस्पताल की निगरानी में रहने की सलाह दी गई थी। लेकिन सीएम लेकिन घर पर रहना चाहती थी। डॉ ने बताया कि सीएम की निगरानी जारी घर पर होगी और डॉक्टरों की टीम की सलाह के मुताबिक इलाज चलेगा।

सीएम के लिए लोगों ने की प्रार्थना

सीएम के परिवार वालों ने बताया कि वो एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर कालीघाट स्थित अपने घर पहुंची थी। यहीं पर वो गिर गई और उन्हें चोट लग गई। टीएमसी ने ममता की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि हमारी अध्यक्ष ममता बनर्जी को गंभीर चोट लगी है। सभी लोग उनके लिए प्रार्थना करें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews