शराब पीने के बाद खा ली वियाग्रा, नागपुर में शख्स की मौत, मेडिकल जर्नल में छपी केस स्टडी

शराब पीने के बाद खा ली वियाग्रा, नागपुर में शख्स की मौत, मेडिकल जर्नल में छपी केस स्टडी

Alcohol and Viagra side effects : शराब का सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है। वहीं सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा वियाग्रा को लेकर भी चिकित्सकीय परामर्श लेने को कहा जाता है। लेकिन कोई अगर इन दोनों का सेवन एक साथ कर ले तो क्या हो सकता है ? ऐसा ही एक केस सामने आया है जिसमें सेक्सुअल परफॉर्मेंस बढ़ाने वाली इस दवा और शराब के कॉम्बिनेशन ने एक शख्स की जान ले ली।

एक शख्स ने शराब पी ली और फिर वियाग्रा की दो गोली खा ली। इसके बाद उसे स्ट्रोक आया और उसकी मौत हो गई। इस मामले को रेयर केस मानते हुए ‘जर्नल ऑफ फोरेंसिक एंड लीगल मेडिसन’ में भी विस्‍तार से प्रकाशित किया गया है। AIIMS के छह डॉक्टरों की टीम ने यह स्टडी पिछले 2022 सितंबर में जमा की थी जिसे हाल ही में ऑनलाइन पब्लिश किया गया है। इस केस स्टडी में बताया गया है कि 41 साल का ये शख्स नागपुर में अपनी महिला मित्रा से मिलने के लिए होटल में रूका था। यहां उसने शराब पी और साथ में सिल्डेनाफिल की दो 50एमजी वाली टैबलेट ले ली।

केस स्टडी में व्यक्ति की पहचान गुप्त रही गई है। इसमें बताया है कि शराब और सेक्शुएल पावर बढ़ाने की गोली लेने के बाद उसका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया। उसे सिरदर्द और उल्टी हुई लेकिन उस समय उसने कोई मेडिकल हेल्प नहीं ली। उसकी महिला मित्र ने कहा कि शख्स ने कहा था कि पहले भी ऐसे तबियत खराब हो चुकी है। लेकिन हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी पीएम रिपोर्ट में बताया है कि ब्‍लड एल्‍कोहल लेवल 186.61मिलीग्राम /100 मिलीली था जोकि  80मिलीग्राम /100 मिलीली होना चाहिए। डॉक्टरों ने बताया कि इस शख्स की कोई मेडिकल या सर्जिकल हिस्ट्री नहीं थी। इस शख्‍स का पोस्‍टमार्टम करने वाले एम्‍स के डॉक्‍टर ने कहा कि उसे स्‍लाइडनाफिल (वियाग्रा) दवा खाने की सलाह नहीं दी गई थी, लेकिन फिर भी उसने इसका सेवन किया। ब्रिटेन में हेल्‍थकेयर सिस्‍टम नेशनल हेल्‍थ सर्विस (National Health Service) ने वियाग्रा को उपलब्‍ध नहीं करवाया है। साथ ही उसने चेतावनी दी है कि इसका सेवन करने वाले 1000 में से एक व्यक्ति को स्ट्रोक का चांस होता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews