Election Commissioner Appointment: चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति का मैसेज फेक, आयोग द्वारा नहीं की गई कोई भी नियुक्ति

Election commissioner

Election Commissioner Appointment: बुधवार को चुनाव चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर भारत का राजपत्र के लेटर पैड से एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था था। जिसमें दो चुनाव आयुक्त की नियुक्ति का दावा किया जा रहा था। हालांकि अब इस दावे पर विराम लग चुका है, क्योंकि यह दावा बिल्कुल झूठा है।

इनकी नियुक्ति का हुआ था दावा

दो चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर दावा किया जा रहा था। इस दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्ति पा चुके अधिकारियों के नाम का नोटिफिकेशन जारी किया गया था, जिसमें डॉ. राजेश कुमार और प्रियांश के नाम शामिल था। फिलहाल ये दावा बिल्कुल झूठा है।

PIB की तरफ से दी गई जानकारी

चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की तरफ से निराधार बताया गया है। इस दौरान PIB के फैक्ट चेक सोशल मीडिया हैंडल ने X पर पोस्ट साझा कर इसको झूठा करार दिया है। PIB फैक्ट चेक ने लिखा कि भारतीय चुनाव आयोग में दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित एक नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जोकि फेक है। इस मामले में कोई गजट जारी नहीं किया गया है।

अरूण गोयल ने पद से दिया था इस्तीफा 

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले अरूण गोयल ने चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा राष्ट्रपति द्वारा मंजूर भी कर लिया गया था। जिसके कारण निर्वाचन आयोग के दोनों आयुक्तों के पद खाली हैं। वहीं इस दौरान सिर्फ मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार अपने पद पर कार्यरत हैं।

Election commission

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews