
मुंबई (Mumbai) के चेंबूर स्थित सुमन नगर में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा होते होते टल गया. सायन ट्रॉम्बे रोड की ओर जाने वाली सड़क पर मेट्रो के पिलर स्टील केज एक आवासीय सोसायटी पर गिर गया.
यह स्टील केज 20 फ़ीट ऊँचें खंभों की सहायता से खड़ा किया गया था, इसके अचानक गिरने से सोसाइटी के निवासियों में दशहत फैल गई. राहत की बात यह है कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है.
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में दशहत फैल गई और मौक़े पर अफ़रा तफ़री का माहौल बन गया. प्रशासन और मेट्रो प्राधिकरण के अधिकारी तुरंत घटना स्थल पर पहुँचे और स्थिति का जायज़ा लिया.
जांच जारी
फ़िलहाल मामले की जाँच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पिलर गिरने का कारण निर्माण कार्य में किसी तरह की लापरवाही थी या कोई अन्य तकनीकी कमी.
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →

