जयपुर में बीच सड़क पर बदमाशों ने युवती को मारी गोली, पति ने परिवार पर लगाया आरोप

जयपुर में बीच सड़क पर बदमाशों ने युवती को मारी गोली, पति ने परिवार पर लगाया आरोप

Jaipur Crime News: जयपुर (Jaipur) से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दो युवकों ने एक युवती को बीच सड़क पर गोली मार दी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया। लड़की की पीठ में गोली लगी है और गंभीर हालत में उसका उपचार जारी है।

अब तक मिली जानकारी में यही सामने आया है कि युवक और युवती अलग-अलग धर्म के है। इसी वजह से युवक के परिवार वाले उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे। लड़की की मां का कहना है कि मेरी बेटी अपने पति के साथ बहुत खुश थी। उनका कहना है कि मुझे उम्मीद है कि पुलिस बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करेगी। वहीं मौके पर जांच पड़ताल के लिए पहुंची एफएसएल की टीम ने देसी कट्टे का खोल बरामद किया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”774180673″]

परिवार बना दुश्मन

घटना के बारे में लड़की के पति का कहना है कि मेरे परिवार वाले हमें लंबे समय से परेशान कर रहे हैं और मेरे ही रिश्तेदार ने उस पर गोली चलाई है। बता दें कि युवती मुरलीपुरा में रहती है और सुबह काम पर जाने के लिए पैदल निकली थी। घर से डेढ़ किलोमीटर दूर पहुंचते ही करीब 10:30 बजे उस पर हमला कर दिया गया। युवती के पति ने बताया कि 1 साल पहले हमने कोर्ट मैरिज की थी और परिवार हमारे खिलाफ था। बड़ा भाई और उसके साथी लगातार हमें परेशान कर रहे थे और इस बारे में हमने सदर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

युवती ने पहचानी बदमाश की आवाज

युवती के पति अब्दुल ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं अपने ऑफिस में था तभी मुझे फोन आया कि अंजलि को गोली मार दी गई है। मैं तुरंत अस्पताल पहुंचा जहां अंजलि ने मुझे बताया कि वह लोग स्कूटी पर थे और आवाज रियाज की सुनाई दे रही थी। युवक का कहना है कि अगर पुलिस पहले कोई कदम उठा लेती तो इस तरह की घटना नहीं होती।

एसएमएस ट्रॉमा सेंटर में युवती का इलाज किया जा रहा है। उसे पीठ में गोली लगी है और बताया जा रहा है कि गोली शरीर के अंदर ही है। इलाज के लिए स्पेशलिस्ट को बुलाया गया है। उसकी हालत स्टेबल बनी हुई है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews