कोरोना की चपेट में MLA और उनका भाई, गरीबों को बांटा था राशन, कार्यकर्ताओं में हड़कंप

कोरोना की चपेट में MLA और उनका भाई, गरीबों को बांटा था राशन, कार्यकर्ताओं में हड़कंप

नई दिल्ली।

आम आदमी से कोरोना अब नेताओं के घर तक पहुंच गया है। विधायक विशेष रवि और उनके छोटे भाई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। विधायक की रिपोर्ट के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं में ह़ड़कंप मच गया है।फिलहाल सावधानी बरतते हुए दोनों को घर में ही आइसोलेट किया है।वही उन सभी लोगों की भी पहचान की जा रही है जो विधायक और उनके भाई के संपर्क में आए थे।

दरअसल, दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक विशेष रवि और उनके भाई भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। विशेष रवि करोल बाग से विधायक हैं। वह लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। विधायक के संपर्क में आए सभी लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है। विशेष रवि से जुड़े हुए लोगों का भी कोरोना टेस्ट कराया जाएगा, साथ ही परिवार का भी कोरोना टेस्ट किया जा सकता है। संपर्क में आए करीबियों को आइसोलेट किया जाएगा। इसके साथ ही उनके कार्यालय में काम करने वाले कुछ कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों को होम क्वारंटाइन रहने की सलाह दी गई है।विधायक कार्यालय की ओर से लॉकडाउन के दौरान क्षेत्र में राशन वितरण भी किया गया था। माना जा रहा है कि राशन वितरण के कार्यों के निरीक्षण या कार्यकर्ताओं के संपर्क में आने से विधायक और उनके भाई को कोरोना का संक्रमण हुआ है।

बता दे कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,515 हो गई है। कोरोना वायरस से ठीक हुए मरीजों की संख्या 1,094 पहुंच गई है। अब तक कुल 59 लोग कोरोना वायरस से जान गंवा चुके है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews