Modi Govt: सरकार का बड़ा फैसला-‘2021 तक शुरु नही होगी कोई नई योजना’

PMAY

नई दिल्ली।

कोरोना संकट (corona crisis)और लॉकडाउन (lockdown) के बीच देश की गिरती अर्थव्यवस्था (Economy) को देखते हुए केन्द्र की मोदी सरकार (modi sarkar) ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब मार्च 2021 तक कोई भी नई सरकारी योजना शुरू नही होगी।अच्छी बात यह है कि  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनाओं (Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana) और आत्मनिर्भर भारत अभियान (Self-reliant india campaign) के तहत शुरू की गई योजनाएं जारी रहेंगी।

दरअसल, केंद्र सरकार ने नई योजनाओं की शुरुआत पर रोक लगा दी है। वित्त मंत्रालय ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों द्वारा अगले 9 महीनों या मार्च, 2021 तक स्वीकृत नई योजनाओं की शुरुआत को रोक दिया है। अगले नौ महीने तक मंत्रालय किसी भी नई योजना पर काम नहीं करेगा। इनमे वो योजनाएं भी लागू हैं, जिनके लिए वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने अनुमोदन दे द‍िया है।वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया कोरोना महामारी के मद्देनजर सार्वजनिक वित्तीय संसाधनों पर अभूतपूर्व मांग है और बदलती प्राथमिकताओं के साथ संसाधनों का विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग करने की आवश्यकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बीते दिनों मोदी सरकार ने 20 लाख 97 हजार 53 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी,इसके बाद सरकार पर बहुत भार पड़ा है, ऐसे में अब सरकार और अधिक खर्च करने की स्थिति में नहीं है। यही कारण है कि वित्त मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। सरकार ने विभागों के लिए जारी आदेश में साफ कहा है कि कोई भी मंत्रालय नई योजना की शुरुआत न करें। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत चल रही योजनाओं ही ध्यान केंद्रित किया जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews