गांदरबल में हादसा, अमरनाथ यात्रा से लौट रही श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 30 से ज्यादा घायल

जम्मू कश्मीर के गांदरबल इलाके में अमरनाथ यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। सूचना मिलते ही तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया। बस में सवार यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
MP

जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले के गुंड इलाके में मंगलवार को अमरनाथ यात्रियों की बस दुर्घटना का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक अनियंत्रित होकर यह बस सीधा खाई में गिर गई। घटना में 30 से अधिक श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

ये घटना हरिगनीवान के एस मोड़ के पास हुई। AR11D5655 बस में तकरीबन 40 यात्रियों के सवार होने की बात कही जा रही है। यह बस मध्य प्रदेश के मंदसौर इलाके के श्रद्धालुओं की बताई जा रही है जो यात्रा से वापस लौट रही थी।

दुर्घटना का शिकार हुई अमरनाथ यात्रियों की बस

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 30 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों का इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दो यात्रियों को सिर में चोट लगी है लेकिन उनकी हालत स्थिर है। वहीं अन्य घायलों की स्थिति भी स्थिर बताई जा रही है।

घायलों का आंकड़ा जाहिर नहीं

अलग-अलग रिपोर्ट में घायलों की संख्या के बारे में अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं। कहीं 31 तो कहीं 39 यात्रियों के घायल होने की खबर है। गनीमत ये रही कि हादसे में किसी भी बड़ी अनहोनी की खबर सामने नहीं आई है। ये बस मंदसौर के श्रद्धालुओं को बालटाल से लेकर कटरा लौट रही थी।

तुरंत किया गया रेस्क्यू

जैसे ही बस दुर्घटना की सूचना मिली तुरंत ही पुलिस, बचाव दल, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे और राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना का कारण पता करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews